फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   world's youngest Prime Minister Sanna Marin know everything about her

दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनीं ये महिला, जानें किस देश पर करेंगी राज

Thu, 19 Dec 2019 02:38 PM IST
Garima Garg वेब डेस्क, अमर उजाला
वेब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 19 Dec 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
world's youngest Prime Minister Sanna Marin know everything about her
सना मारिन - फोटो : social media
रविवार को फिनलैंड (Finland) की सोशल डेमोक्रेट पार्टी (Social Democratic Party) ने प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व परिवहन मंत्री सना मरीन (Sanna Marin) को चुना है। बता दें कि उनकी उम्र मात्र 34 वर्ष है। इसी के साथ ही वे फिनलैंड के साथ-साथ दुनिया के इतिहास में वर्तमान में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री भी बन गई हैं। आगे पढ़ते हैं इनके बारे में सब कुछ...
विज्ञापन


क्या कहते हैं फिनलैंड के सबसे बड़े समाचार पत्र-
फिनलैंड के सबसे बड़े समाचार पत्र हेलसिंगिन सनोमैट और इल्ता-सनोमैट हैं। उनके मुताबिक, सना मरीन दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गई हैं। जीलैंड के प्रधानमंत्री जैकिंडा आर्डेन 39 साल के हैं जबकि यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चारुक 35 साल और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन भी 35 साल के हैं।
विज्ञापन


एंटी रिने की ली है जगह
इससे पहले सना मरीन परिवहन और संचार मंत्री थीं। बता दें कि मरीन ने मतदान जीतकर निवर्तमान नेता एंटी रिने का स्थान लिया है। बता दें कि एंटी रिने के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि सना मरीन देश की बागडोर संभाल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या कहा मरीन ने-

प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मरीन ने कहा कि विश्वास दोबारा कायम करने के लिए हमें बहुत काम करना होगा। मैंने अपनी उम्र या लिंग के बारे में कभी नहीं सोचा है। मैं मेरे राजनीति में आने के कारणों और उन चीजों के बारे में सोचती हूं जिनके लिए हमने मतदाताओं का विश्वास जीता है।


ये भी पढ़ें- आपस की बात: घर और बाहर भी पिटती महिलाएं

कौन हैं सना मरीन
  • सना मरीन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था।
  • उन्होंने 2012 में प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्वविद्यालय से स्नातक किया।
  • 2012 में उन्हें टैम्पियर की नगर परिषद के लिए चुना गया। 
  • वह 2013 से 2017 तक सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन भी रहीं।
  • वह 2015 में पहली बार संसद सदस्य बनीं।  
  • जून 2019 में वह सरकार में शामिल हुईं और उन्हें परिवहन और संचार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। 

फिनलैंड के बारे में जानिए
फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित है। जिसकी राजधानी हेलसिंकी है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नार्वे से मिलती है। इस देश की आबादी करीब 53 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed