फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   World Braille Day 2024 Blind Women In Health Sector Helping To Detect Breast Cancer

Women Empowerment: दृष्टिबाधित बेटियां दे रहीं दूसरों को जीवनदान, स्पर्श की शक्ति के जरिए बचा रहीं जान

Thu, 04 Jan 2024 10:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Jan 2024 10:35 PM IST
सार

नूरोनिशा और आयशा बानो की कहानी बेहद प्रेरित करने वाली है। इन दोनों बेटियों ने स्पर्श करने की शक्ति को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण को जांचने के लिए उपयोग में लाया। दरअसल, नूरोनिशा और आयशा बानो दोनों ही जन्म से देख नहीं सकती हैं।
 

विज्ञापन
World Braille Day 2024 Blind Women In Health Sector Helping To Detect Breast Cancer
Mahila shakti - फोटो : Social media

विस्तार

साल आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन हर साल की एक कहानी होती है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर सकती है। ऐसी ही कुछ कहानियां भारत की महिला शक्ति ने रची है। देश की महिलाएं कई क्षेत्रों में अपना बेहतर योगदान दे रही हैं। हर महिला का अपना संघर्ष और कुछ चुनौतियां होती हैं। इन चुनौतियों और संघर्षों को पार कर जब वह सफलता की सीढ़ी चढ़ती है तो वह सफलता सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि कई अन्य महिलाओं की भी बन जाती है।

विज्ञापन


ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी नूरोनिशा और आयशा बानो की है। इन दोनों बेटियों ने स्पर्श करने की शक्ति को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण को जांचने के लिए उपयोग में लाया। दरअसल, नूरोनिशा और आयशा बानो दोनों ही जन्म से देख नहीं सकती हैं।
विज्ञापन


हालांकि अपनी शारीरिक कमी को उन्होंने जीवन के मार्ग में बाधा नहीं बनने दिया और दोनों युवा महिलाएं डिस्कवरिंग हैंड्स के जरिए एनएबल इंडिया द्वारा प्रशिक्षित मेडिकल टैक्टाइल परीक्षक (एमटीई) के तौर पर कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत जर्मनी में डॉ. फ्रैंक हाॅफमैन ने की थी, जिसमें नेत्रहीन व दृष्टिबाधित महिलाओं में स्तन कैंसर ट्यूमर के शुरुआती  लक्षणों का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद्धति के माध्यम से एमटीई विशेष स्पर्श कौशल का उपयोग करके प्रारंभिक चरण में स्तन कैंसर/ ट्यूमर का पता लगा सकते हैं। एनएबल इंडिया से नूर और आयशा बेंगलुरु में साइटकेयर कैंसर अस्पताल में एमटीई के रूप में काम करती हैं। इसके अलावा पांच महिलाओं को दूसरा बैच मौजूदा समय में बेंगलुरु के साइटकेयर और अपोलो अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed