पाकिस्तानी सीमा के पास की गई महिला सैनिकों की तैनाती, दल की अगुवाई कर रहीं कैप्टन गुरसिमरन कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में शामिल राइफल वुमन की तैनाती पहली बार पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा के पास की गई है। ये नियंत्रण रेखा जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दस हजार फीट की ऊंचाई पर है। ये महिला सैनिक असम राइफल्स दल की हैं और इन्हें डेप्यूटेशन पर लेकर उत्तर कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तैनाती दी गई है। 30 महिला सैनिकों के दल को कैप्टन गुरसिमरन कौर अगुवाई कर रही हैं। कैप्टन गुरसिमरन कौर के परिवार में पिता और दादा भी सेना के पद पर कार्य कर चुके हैं और वे तीसरी पीढ़ी की सैन्य अधिकारी हैं।
सेना के एक अधिकारी के अनुसार महिला सैनिकों एलओसी की सुरक्षा चेकप्वॉइंट्स के नजरिए से भीड़ पर नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। सेना में महिलाओं की जिम्मेदारियां अब बढ़ा दी गई हैं। पिछले साल आर्मी ने 50 महिलाओं को सैनिक के तौर पर सीएमपी में पद दिए हैं। इस समय उन महिलाओं की ट्रेनिंग चल रही है।

कमेंट
कमेंट X