फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   women break man world records registered name in guinness book recowomen break man world records registered name in guinness book record for travelling 29000 kilometers by bicyclerd for travelling 29000 kilometers by bicycle

साइकिल से 29 हजार किलोमीटर की यात्रा कर ब्रिटेन की दो महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में हुआ नाम दर्ज

Tue, 04 Aug 2020 09:37 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 04 Aug 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
women break man world records registered name in guinness book recowomen break man world records registered name in guinness book record for travelling 29000 kilometers by bicyclerd for travelling 29000 kilometers by bicycle
इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से 29 जून 2019 के कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ने अपना सफर शुरू किया था - फोटो : twitter

आज के समय में महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। आज हम आपको उन दो महिलाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने  263 दिन, 8 घंटे और 7 मिनट में 29 हजार किलोमीटर की यात्रा करके गिनीज रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें ये यात्रा साइकिल से पूरी की गई है और 25 देशों को पार किया गया। इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से 29 जून 2019 के कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ने अपना सफर शुरू किया था और 18 मार्च 2020 को लंदन में अपनी यात्रा खत्म की।    

विज्ञापन


साईकिल से 29 हजार किलोमिटर की यात्रा कर ब्रिटेन की दो महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॅार्ड

विज्ञापन

एक दिन में करते थे 125 से 160 किमी का सफर...

एक दिन में कैट डिक्सन और रेज मार्सडेन ने लगभग 125 से 160 किलोमीटर का सफर किया करती थीं। कैट डिक्सन की उम्र 54 और रेज मार्सडेन की उम्र 55 साल है। कैट डिक्सन और रेज मार्सडेन ने एक चैरिटी के लिए इस यात्रा द्वारा करीबन 37 लाख रुपए जुटाए हैं। 

विज्ञापन

गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॅार्ड...

यह एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे है। इस नए रिकॅार्ड के उपलक्ष में 18 नवंबर को गिनीज रिकॅार्ड द्वारा एक खास दिवस मनाया जाएगा। इस दिन की थीम होगी 'डिस्कवर योर वर्ल्ड'। इन दोनों महिलाओं ने इस तरह की यात्रा कर आज तक बनाए गए सभी रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें इससे पहले इस तरह का रिकॅार्ड ब्रिटेन के ही लॉयड एडवर्ड कोलियर और लुइस पॉल ने बनाया था।दोनों महिलाओं ने नया रिकॅार्ड बनाकर पुरुष और महिला दोनों ही कैटेगरी में सबको पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

25 देशों से होकर गुजरीं कैट और रेज...

अपनी सफर की शुरुआत इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से करने वाली कैट और रेज फ्रांस, मोनेको, इकटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बॉस्निया, ग्रीस, तुर्की, जॉर्जिया, म्यामार, थाइलैंड, भारत, सिंगापुर, ऑस्टेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरका, मेक्सिको, मोरक्को और स्पेन समेत 25 देशों से गुजरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed