Sushila Meena: कौन हैं 13 साल की सुशीला मीणा, जिनकी गेदंबाजी के सचिन तेंदुलकर हुए फैन
सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान की बेटी की तारीफ की और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से तुलना की। आइए जानते हैं 13 साल की इस बच्ची के बारे में जिसके फैन खुद लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं।
विस्तार
क्रिकेट के धुरंधर भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की फैन लगभग पूरी दुनिया है लेकिन सचिन इन दिनों एक 13 साल की बच्ची के फैन हो गए हैं। ये बच्ची राजस्थान की रहने वाली है, जिसका वीडियो सचिन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान की बेटी की तारीफ भी की और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से तुलना की। आइए जानते हैं 13 साल की इस बच्ची के बारे में जिसके फैन खुद लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं।
सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान की बेटी का वीडियो किया शेयर
सचिन तेंदुलकर ने जिस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। वीडियो में नजर आ रही बच्ची का नाम सुशीला मीणा है।
Smooth, effortless, and lovely to watch! Sushila Meena’s bowling action has shades of you, @ImZaheer.
विज्ञापन विज्ञापन
Do you see it too? pic.twitter.com/yzfhntwXux— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 20, 2024
कौन हैं सुशीला मीणा
सुशीला मीणा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के गांव रामेर तालाब पिपरिया की रहने वाली है। वीडियो में स्कूल ड्रेस में नजर आ रहीं सुशीला पांचवी कक्षा की छात्रा हैं। इस वीडियो को इसलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि सुशीला विकेट लगाकर गेंदबाजी करती दिख रही हैं।
स्कूल की क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलती हैं सुशीला
सुशीला क्रिकेट की शौकीन हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुशीला के माता-पिता मजदूरी और खेती से जीविका चलाते हैं। सुशीला का पिता का नाम रतनलाल पागजी और मां शांति बाई मीणा हैं। वह स्कूल स्तर पर होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती हैं। सुशीला 130 से 135 किमी प्रति घंटे से गेंदबाजी करती हैं।
सुशीला के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी में क्रिकेट की समझ कोच इश्वरीलाल के कारण आई। वह नहीं जानती कि तेंदुलकर कौन हैं। उनके पास न तो टीवी है और न ही ऐसा कोई माध्यम जिससे वह क्रिकेट देख सकें। सुशीला ने क्रिकेट के बारे में सिर्फ अपने कोच से सुना जो उसे गेंदबाजी सिखाते हैं।
जहीर खान से हो रही तुलना
सचिन तेंदुलकर ने सुशीला मीणा की प्रशंसा करते हुए जहीर खान को टैग किया। तेंदुलकर ने जहीर से पूछा कि सरल, सहज और देखने में बहुत प्यारा, सुशीला की गेंदबाजी एक्शन में आपकी झलक दिखती है। जहीर खान क्या आपने इसे देखा है? जहीर ने भी सचिन को जवाब दिया कि आप बिल्कुल सही कह रहे हैं, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। सुशीला मीणा का एक्शन बहुत सहज और प्रभावशाली है। वो पहले से ही बहुत आशाजनक दिख रही हैं।

कमेंट
कमेंट X