फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Who Is Social Media Influencer Ravi bala Sharma Aka Dancing Dadi

Dancing Dadi: मिलिए 65 साल की डांसिंग दादी से, जिनके कोरियोग्राफर भी हुए फैन

Tue, 18 Mar 2025 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:49 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर डांसिंग दादी के नाम से एक 65 साल से अधिक की महिला काफी मशहूर हैं। डांसिंग दादी का असली नाम रवि बाला शर्मा है जिन्होंने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता और खुद की पहचान बनाई।

विज्ञापन
Who Is Social Media Influencer Ravi bala Sharma Aka Dancing Dadi
डांसिंग दादी - फोटो : nstagram.com/ravi.bala.sharma/

विस्तार

Dancing Dadi: घर की शादी-पार्टी में आपकी दादी-नानी जब हल्के ठुमके लगाकर शर्माती हैं तो सीटियां और तालियां गूंज उठती हैं। नाती-पोते दादी-नानी के डांस के वीडियो फैमिली ग्रुप में शेयर करते हैं, अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके गर्व के साथ बताते हैं कि इस उम्र में उनके घर की बुजुर्ग कितने एक्टिव और फन लविंग हैं। हालांकि अगर  किसी दादी का डांस करते वीडियो वायरल हो जाए और उनका नाम ही डांसिंग दादी पड़ जाए तो...?

विज्ञापन



विज्ञापन



डांसिंग दादी के नाम से मशहूर 65 साल की महिला

सोशल मीडिया पर डांसिंग दादी के नाम से एक 65 साल से अधिक की महिला काफी मशहूर हैं। डांसिंग दादी का असली नाम रवि बाला शर्मा है जिन्होंने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता और खुद की पहचान बनाई। रवि बाला शर्मा अपने हुनर का प्रदर्शन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करती हैं, जहां उन्हें बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर थिरकते देखा जा सकता है। उनके डांस को देखकर कोरियोग्राफर पर उनके फैन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद डांस को बनाया पैशन

रवि बाला शर्मा मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने संगीत की शिक्षा हासिल की है। डांसिंग दादी के पिता एक संगीत शिक्षक और तबला वादक थे। उन्हीं से रवि बाला शर्मा ने गायन और तबला प्रशिक्षण प्राप्त किया। बचपन में उन्होंने कथक भी सीखा था। इस दौरान स्कूल कार्यक्रमों में भाग लेती। हालांकि शादी के बाद एक स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करते हुए वार्षिक समारोहों के लिए बच्चों को नृत्य भी सिखाया करती थीं।

कलर्स के रियलिटी शो में भी आईं नजर

नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने डांस के अपने पैशन को आगे बढ़ाया। अपने डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो लोगों के बीच वह लोकप्रिय होने लगी और डांसिंग दादी के नाम से मशहूर हो गईं। उन्होंने कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो डांस दीवाने में भी भाग लिया।

Age is Just A Number के नारे के साथ वह अपने वीडियो और  पैशन से अपनी हमउम्र महिलाओं और अन्य लोगों को प्रेरित करती हैं। 

Aunty Skates: आंटी स्केट्स कौन हैं, जो 50 साल की उम्र में साड़ी पहनकर करती हैं स्केटबोर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed