फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   who is sikkim police woman eksha hangma subba popular with become supermodel

Eksha Hangma Subba: जानें कौन है एक्शा हंगमा सुब्बा, जो पुलिस ऑफिसर के साथ मॉडलिंग में बना रहीं पहचान

Fri, 11 Nov 2022 01:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
who is sikkim police woman eksha hangma subba popular with become supermodel
eksha hangma subba - फोटो : instagram

महिलाएं अपने अथक प्रयास और परिश्रम की बदौलत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यहीं नहीं महिलाओं की प्रतिभा अब केवल एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। अपने मल्टीटैलेंट से ये हर किसी को हैरत में डाल रही हैं। ऐसी ही कुछ कहानी है सिक्किम की पुलिस ऑफिसर एक्शा हंगमा सुब्बा की, जो अपने कई सारे टैलेंट की बदौलत पहचान बना रही हैं। 

विज्ञापन

सिक्किम की रहने वाली एक्शा हंगमा सुब्बा को भारतीय कारोबारी आनंद महिंद्रा ने 'वंडर वुमन' नाम दिया है। एक्शा पुलिस ऑफिसर होने के साथ ही सुपर मॉडल भी हैं। साथ ही वो बॉक्सर की नेशनल प्लेयर भी रह चुकी हैं और बाइकर भी हैं। एक्शा के इतने सारे टैलेंट को चलिए थोडा विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन

सिक्किम की खूबसूरत वादियों में पली-बढी एक्शा हंगमा सुब्बा को स्थानीय लोग एक्शा केरुंग के नाम से भी जानते हैं। बचपन में पापा के कहने पर फिट रहने के लिए उन्होने बॉक्सिंग सीखना शुरू किया। ये खेल एक्शा को इतना पसंद आया कि वो इसे मन लगाकर सीखने लगीं और अपनी परफॉर्मेंस से राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनीं। बाइकर बनने के बारे में एक्शा ने एक वी़डियो इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता भाई को बाइक चलाना सिखा रहे थे। जिसके साथ ही उन्होंने एक्शा को भी बाइक चलाना सिखा दिया। इस तरह से वो बाइक चलाना भी सीख गईं। 

मात्र 19 साल की उम्र में एक्शा को सिक्किम पुलिस में नौकरी मिल गई। इस तरह से वो पुलिस विभाग के प्रोफेशनल करियर में आ गईं। लेकिन एक्शा हंगमा सुब्बु को बचपन से ही मॉ़डलिंग का शौक था। दोस्तों और सीनियर साथियों के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग के लिए कोशिश की और एमटीवी शो के लिए ऑडिशन दिया। जहां उनका सेलेक्शन भी हो गया। एक्शा शो में जज और फैंस दोनों को इंप्रेस कर रही हैं। इसके साथ ही एक्शा इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके फॉलोवर्स भी हजारों में हैं। 

एक्शा की कहानी हर महिला के लिए प्रेरणा है जो जीवन में आगे बढ़ना चाहती है और अपने पंखों को उड़ान देना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed