फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   who is megha rajagopalan receive pulitzer prize for journalism

मेघा राजगोपालन: जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में पाया पुलित्जर पुरस्कार, चीन का झूठ पकड़ने का किया था काम

Mon, 14 Jun 2021 10:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Jun 2021 10:50 AM IST
सार

मेघा राजगोपालन को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार चीन में उईगुर मुसलमानों को डिटेंशन कैंपों में दी जा रहीं यातनाओं के बारे में पता कर। चीन का झूठ पकड़ने में मदद की थी। 

विज्ञापन
who is megha rajagopalan receive pulitzer prize for journalism
मेघा को पुलित्जर पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल की महिला पत्रकार मेघा राजगोपालन को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  दुनियाभर में पत्रकारिता जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। मेघा राजगोपालन ने दुनिया के सामने चीन के झूठ की पोल खोल कर दी। मेघा ने अपनी रिपोर्ट्स में चीन के डिटेंशन कैंपों में लोगों को दी जा रही यातना की सच्चाई को उजागर किया। उन्होंने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण कर बताया कि चीन ने कैसे लाखों की संख्या में उइगुर मुसलमानों को कैद करके रखा हुआ है।
विज्ञापन

मेघा राजगोपालन लंदन में रहती है, इससे पहले वो चीन, थाईलैंड और अफगानिस्तान जैसे 23 से अधिक देशों में पत्रकार के रूप में रिपोर्टिंग कर चुकी है। वर्तमान में बजफीड में वो एक टेक रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हैं। वह पहले एक राजनीतिक संवाददाता के रूप में रॉयटर्स से जुड़ी थीं।

विज्ञापन
पुलित्जर ने उन्हें “चीन में उइगुर मुसलमानों के लिए एक नजरबंदी शिविर खोजने और जाने वाली पहली पत्रकार” के रूप में मान्यता दी, जिसके लिए उन्हें 2018 में मानवाधिकार प्रेस पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने फेसबुक और श्रीलंका में हिंसा के बीच संबंधों को उजागर करने के लिए 2019 में मिरर अवार्ड भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जीत पर मेघा ने कहा, “मैं अपनी रिपोर्टिंग टीम की आभारी हूं। जब मैंने पहली बार अपने एडिटर्स को प्रस्ताव दिया कि हम एक आर्किटेक्ट और एक प्रोग्रामर के साथ चीन के बारे में एक जांच पर काम करते हैं, तो मैंने सोचा कि वे मुझे कहेंगे कि मैं पागल हूं लेकिन इसके बजाय उन्होंने इसके लिए जाने के लिए कहा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed