फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Who is Marie Van Brittan Brown Biography in Hindi video home security system Inventor

Marie Van Brittan Brown: मिलिए अमेरिका के सिक्योरिटी सिस्टम में बड़ा बदलाव लाने वाली मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन से

Sat, 08 Apr 2023 06:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 06:24 PM IST
सार

अल्बर्ट की मदद से मैरी वैन ने एक ऐसी मशीन बनाई थी, जिसमें कैमरा, टेलीविजन स्क्रीन और माइक्रोफोन की इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
Who is Marie Van Brittan Brown Biography in Hindi video home security system Inventor
Marie Vain - फोटो : facebook

विस्तार

Marie Van Brittan Brown Biography in Hindi: आज हर गली-चौराहे से लेकर बड़े-बड़े मॉल, कार्यालय में सीसीटीवी लगे हुए हैं, ताकि लोगों को अप्रिय घटनाओं से बचाया जा सके। सुरक्षात्मक तौर पर आसपास का वातावरण बेहतर बनाने के लिए अब तो लोग घरों में भी सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं। इससे अनजान या असामाजिक तत्वों से अपने परिवार और कीमती सामान की सुरक्षा की जा सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का पहला सीसीटीवी किसने बनाया था? सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जिस सीसीटीवी का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है, उसकी आविष्कारक एक महिला हैं। आइए जानते हैं सीसीटीवी बनाने वाली मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन

मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन अमेरिका की रहने वाली थीं। वह पेशे से नर्स थी। उनके पति अल्बर्ट एक इलेक्ट्रिशियन थे। अल्बर्ट की मदद से मैरी वैन ने एक ऐसी मशीन बनाई थी, जिसमें कैमरा, टेलीविजन स्क्रीन और माइक्रोफोन की इस्तेमाल किया गया था। इस मशीन का नाम 'होम वीडियो सिक्योरिटी सिस्टम' रखा गया। इसके तहत घर के दरवाजे पर चार अलग अलग जगहों पर छेद करके वहां कैमरे फिट किए गए थे और सभी कैमरा को एक टेलीविजन स्क्रीन से जोड़ा गया था।
विज्ञापन


मैरी वैन ने बनाया सीसीटीवी 

इस सिस्टम के साथ एक माइक्रोफोन भी लगा था, जिसके जरिए दरवाजे के बाहर खड़े व्यक्ति से बात की जा सकती थी। हालांकि यह कैमरा ऑटोमैटिकली ऑन नहीं रहता था, दरवाजे पर दस्तक होने पर ही भीतर से उसको ऑन करना और फिर स्क्रीन पर देखना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के सिक्योरिटी सिस्टम में बड़ा बदलाव

काफी मेहनत और कोशिश के बाद 1966 में यह मशीन बनकर तैयार हुई थी। मैरी और अल्बर्ट के आवेदन पर 1969 में अमेरिकी सरकार से उन्हें पेटेंट मिल गया। मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन के इस आविष्कार ने अमेरिका में सिक्योरिटी सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया। आज सीसीटीवी सिक्योरिटी हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed