फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Who Is IFS Nidhi Tiwari Appointed Private Secretary To PM Modi Know Biography Family And Education in hindi

IFS Nidhi Tiwari: कौन हैं पीएम मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी निधि तिवारी? जानिए इनके बारे में सबकुछ

Mon, 31 Mar 2025 06:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Mar 2025 06:48 PM IST
सार

वाराणसी की निधि तिवारी को तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Who Is IFS Nidhi Tiwari Appointed Private Secretary To PM Modi Know Biography Family And Education in hindi
निधि तिवारी - फोटो : X
loader

विस्तार

 IFS Nidhi Tiwari : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी निधि तिवारी को नियुक्त किया गया है। डीओपीटी के आदेश से कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निधि तिवारी की नियुक्ति को मंजूरी दी है।  सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, निधि तिवारी को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। निधि वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


कौन हैं निधि तिवारी

निधि तिवारी भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में पिछले तीन वर्षों तक डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया है। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थीं।
विज्ञापन


बनारस से हैं निधि तिवारी

निधि तिवारी वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निधि तिवारी की शिक्षा और नियुक्ति

पीएम मोदी की निजी सचिव निधि तिवारी ने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा में 96 वीं रैंक हासिल की थी। यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले उन्होंने वाराणसी में सहायक आयुक्त के रूप में कार्य भी किया। पीएमओ में शामिल होने से पहले वह विदेश मंत्रालय में कार्यरत थीं। बाद में उन्हें पीएमओ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका दिया, इस दौरान वह सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को रिपोर्ट किया करती थीं।

मंत्रालय के मुताबिक, पद बदलने पर निधि को मैट्रिक्स स्तर 12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed