फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Who is DSP Parul Chaudhary Biography Career Achievements in hindi

Parul Chaudhary: कौन हैं पारुल चौधरी, जिन्होंने तय किया मेरठ की उड़नपरी से मुरादाबाद की डिप्टी एसपी तक का सफर

Tue, 20 May 2025 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 20 May 2025 04:56 PM IST
सार

Who is DSP Parul Chaudhary : पारुल ने एथलेटिक्स की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है और अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्त होकर एक नई मिसाल कायम की है। आइए जानते हैं कौन हैं डीएसपी पारुल चौधरी और उनकी उपलब्धियां।

विज्ञापन
Who is DSP Parul Chaudhary Biography Career Achievements in hindi
डीएसपी पारुल चौधरी - फोटो : instagram

विस्तार

Who is DSP Parul Chaudhary : मेरठ की उड़नपरी के नाम से मशहूर भारतीय महिला एथलीट पारुल चौधरी को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पारुल चौधरी को मुरादाबाद में नियुक्ति मिली है। पारुल चौधरी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र के एक छोटे से गांव की रहने वाली है।  लेकिन उनकी उपलब्धियां छोटी नहीं हैं। उन्होंने एथलेटिक्स की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है और अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्त होकर एक नई मिसाल कायम की है। आइए जानते हैं कौन हैं डीएसपी पारुल चौधरी और उनकी उपलब्धियां।

विज्ञापन


कौन हैं पारुल चौधरी?

पारुल चौधरी मेरठ की रहने वाली हैं। पारुल के पिता, कृष्ण पाल चौधरी एक किसान हैं। पारुल ने अपने करियर की शुरुआत पश्चिम रेलवे, मुंबई में ट्रेन टिकट परीक्षक (TTE) के रूप में की थी। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण से एथलेटिक्स में सफलता प्राप्त की और अब पुलिस सेवा में भी योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन


पारुल की खेल में रूचि

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली पारुल ने अपनी बड़ी बहन प्रीति के साथ खेलना शुरू किया। स्कूल की दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उन्होंने अपने खेल सफर की शुरुआत की। गांव की टूटी फूटी सड़कों पर अभ्यास करती रहीं। उनके प्रयासों का नतीजा निकला की कोच गौरव त्यागी के कहने पर पारुल स्टेडियम में अभ्यास करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस सेवा में योगदान

पारुल चौधरी ने 19 मई 2025 को मुरादाबाद जिले में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यभार संभाला। यह नियुक्ति उन्हें उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई।

पारुल चौधरी की उपलब्धियां

चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स 2023 में पारुल ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 3000 मीटर स्टीपचेज में रजत पदक हासिल किया। बैंकाॅक में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भी पारुल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक हासिल किया। उसके पहले गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेल 2022 में 500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।2024 के पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था। 


सम्मान और पुरस्कार

पारुल चौधरी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हे अर्जुन पुरस्कार 2023 मिला है। इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदान किया जाने वाला रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed