{"_id":"698452172f64f146bd06a95f","slug":"who-is-alyssa-carson-first-girl-to-go-mars-mission-astronaut-alyssa-biography-in-hindi-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alyssa Carson: क्या सच में एलिसा कार्सन मंगल पर जाएगी? जानिए दावे की सच्चाई","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Alyssa Carson: क्या सच में एलिसा कार्सन मंगल पर जाएगी? जानिए दावे की सच्चाई
Thu, 05 Feb 2026 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:45 PM IST
सार
Alyssa Carson Fact Check: ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत तक सोशल मीडिया पर अक्सर एलिसा कार्सन का नाम उछलता है। खासकर यह दावा कि वह मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली इंसान बनेंगी हैं या NASA द्वारा चयनित हैं। आइए जानते हैं कि ये दावे कितने सच हैं और कितना कल्पित।
विज्ञापन
एलिसा कार्सन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Who Is Alyssa Carson : जब भी मंगल ग्रह (Mars) पर इंसान भेजने की बात होती है, तो एक नाम सबसे पहले लिया जाता है, एलिसा कार्सन। माना जाता है वह दुनिया की इकलौती ऐसी लड़की हैं जिन्होंने बचपन से ही अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखा और उसे सच करने के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। दावा किया जाता है कि एलिसा को भविष्य की पहली इंसान हैं मंगल ग्रह पर जाएगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत तक सोशल मीडिया पर अक्सर एलिसा कार्सन का नाम उछलता है। खासकर यह दावा कि वह मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली इंसान बनेंगी हैं या NASA द्वारा चयनित हैं। आइए जानते हैं कि ये दावे कितने सच हैं और कितना कल्पित।
विज्ञापन
Fact Check- दावा और सच
दावा 1: नासा ने एलिसा कार्सन को मंगल मिशन के लिए सिलेक्ट किया है।
यह सच नहीं है। नासा ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कहा है कि एलिसा कार्सन का NASA से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। वह नासा के किसी आधिकारिक एस्ट्रोनाॅट केंडिडेट प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं, और न ही नासा ने उन्हें मार्स मिशन के लिए चुना है।
विज्ञापन
दावा 2: एलिसा ने नासा के सभी कठोर परीक्षण पास कर लिए हैं।
यह दावा भी गलत है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि उन्होंने नासा के “सभी टेस्ट” पास किए हैं, लेकिन यह दावे झूठे हैं। उन्होंने कुछ ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरे किए हैं, लेकिन नासा के आधिकारिक टेस्ट या सलेक्शन प्रोसेस से नहीं गुज़री हैं।
दावा 3: वो मंगल पर जाएगी और कभी वापस नहीं आएगी
यह दावी भी झूठा है। कुछ पोस्ट में यहां तक कहा गया कि वह मंगल से वापस नहीं आएंगी। ये दावे बिना किसी साक्ष्य/प्राधिकरण के हैं और नासा की वास्तविक योजनाओं से मेल नहीं खाते।
कौन हैं एलिसा कार्सन?
एलिसा कार्सन का जन्म अमेरिका के लुइसियाना में 10 मार्च 2001 को हुआ था। वह की एक स्पेस उत्साही और ब्रह्माण्ड विज्ञान (Space Science) की छात्रा हैं। उन्होंने छोटी उम्र से ही अंतरिक्ष यात्रा का सपना देखा और इसके लिए कई स्पेस कैंप और ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया है। एलिसा कार्सन बेहद कम उम्र से ही अंतरिक्ष विज्ञान की ओर आकर्षित थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देख लिया था।
एलिसा कार्सन से जुड़े तथ्य
- एलिसा कार्सन ने बचपन से अंतरिक्ष यात्रा का सपना देखा।
- उन्होंने कई स्पेस कैंप, एडवांस कोर्स, पायलट लाइसेंस और स्पेस-संबंधी ट्रेनिंग प्रोग्राम किए हैं।
- वह भविष्य में मार्स मिशन का हिस्सा बनने के लिए अपने करियर को तैयार कर रही हैं और पीएचडी कर रही हैं।
- वह स्पेस एक्सप्लोरेशन की वकालत करती हैं और अपने लक्ष्य के लिए प्रेरित हैं।

कमेंट
कमेंट X