फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Whitney Houston: a singer with heartfelt notes

Whitney Houston: दिल तक पहुंचने वाली आवाज, जानिए इस अनोखी गायिका के बारे में

Sat, 08 Oct 2022 01:56 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 01:56 PM IST
सार

बहुत कम उम्र में व्हिटनी ने ज़िंदगी की चुनौतियों को जीना सीख लिया था, उतनी ही कम उम्र में उन्होंने ज़िंदगी को अलविदा भी कह दिया। मात्र 48 साल की उम्र में व्हिटनी दुनिया से चली गईं और अपने पीछे छोड़ गईं अपनी खूबसूरत आवाज़ से सजे नग्मे, जो आज भी लोगों के दिल में बसे हैं।

विज्ञापन
Whitney Houston: a singer with heartfelt notes
व्हिटनी ह्यूस्टन - फोटो : Google

विस्तार

कहते हैं जब इंसान संघर्ष की आंच में तपकर निखरता है तो उसकी चमक दुनिया भर में उजाला कर देती है। व्हिटनी ह्यूस्टन की आवाज़ को सुनने के बाद उस उजाले की चमक दिल के भीतर भी महसूस होती है। जब व्हिटनी ह्यूस्टन गाती थीं तो ऐसा लगता था जैसे उनकी आँखों की रौशनी और उनके चेहरे की मुस्कुराहट, उनके गीत के शब्दों के साथ साथ कानों से होती हुई सीधे दिल में उतर रही हो। आज भी जब वो आवाज़ सुनाई देती है तो ऐसा लगता है जैसे व्हिटनी आसमान में बैठी उसी मुस्कुराहट को बांट रही हैं। उनकी वैसी ही ताज़गी से भरी आवाज़ आज भी लोगों को उनका दीवाना बनाये हुए है। 

विज्ञापन


बहुत कम उम्र में व्हिटनी ने ज़िंदगी की चुनौतियों को जीना सीख लिया था, उतनी ही कम उम्र में उन्होंने ज़िंदगी को अलविदा भी कह दिया। मात्र 48 साल की उम्र में व्हिटनी दुनिया से चली गईं और अपने पीछे छोड़ गईं अपनी खूबसूरत आवाज़ से सजे नग्मे, जो आज भी लोगों के दिल में बसे हैं। जानिए इस गायिका के जीवन की कुछ ख़ास बातें। 

विज्ञापन

Whitney Houston: a singer with heartfelt notes
व्हिटनी ह्यूस्टन - फोटो : Google

चर्च में गाने से शुरू हुआ सफर 

मुश्किल से 6-7 साल की उम्र रही होगी व्हिटनी की जब वे चर्च में अपनी माँ के साथ गाने लगी थीं। 11 वर्ष की उम्र से बकायदा उन्होंने सोलो सिंगर के तौर पर जूनियर गॉस्पेल कॉयर में गाना शुरू कर दिया था। यही वह समय था जब उन्होंने पियानो बजाना भी सीखा। 14 साल की उम्र तक आते आते व्हिटनी बड़े सिंगर्स के साथ बैकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगीं। एक दिन जब वे अपनी माँ के साथ गा रही थीं तब उनपर एक फोटोग्राफर की नजर पड़ी और 16 साल की उम्र में व्हिटनी फैशन मॉडल बन गईं। इसके बाद व्हिटनी ने मॉडलिंग, सिंगिंग और एक्टिंग की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए। 
 
प्रसिद्धि के परे दुखद दुनिया 

व्हिटनी ने अपनी आवाज़ और शख्सियत से अश्वेत लोगों के इतिहास में कई नई उपलब्धियां जोड़ दी थीं क्योंकि उन्हें मिलने वाले मौके आसान नहीं थे। वे अपने टैलेंट के बल पर तेजी से आगे बढ़ने लगीं। जब सबकुछ इतनी तेजी से मिलने लगता है तो अक्सर समय भागता है और व्हिटनी के लिए भी भागा। सफलता के रथ पर सवार व्हिटनी दुनियाभर में छा रही थीं। कई ग्रैमी अवार्ड्स, फ़ोर्ब्स की 20 सर्वाधिक कमाई करने वाली सेलिब्रिटीज में शामिल नाम, बेस्ट सेलिंग एलबम्स और लम्बे समय तक टॉप 10 में शामिल गानों के साथ व्हिटनी आगे बढ़ती रहीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात आर एन्ड बी सिंगर बॉबी ब्राउन से हुई और कुछ सालों की कोर्टशिप के बाद उन्होंने शादी कर ली।

व्हिटनी को नहीं मालूम था कि यहाँ से जिंदगी का पीड़ादायक मोड़ शुरू होने वाला है। बॉबी शराब पीकर गाड़ी चलाने से लेकर ड्रग्स लेने तक कई बुरी आदतों के शिकार थे और जेल भी जा चुके थे। इस बीच व्हिटनी ने एक बेटी को जन्म भी दिया लेकिन इस रिश्ते की पीड़ा ने व्हिटनी को तोड़कर रख दिया। वे भी ड्रग्स की लत में पड़ गईं और आखिरकार एक दिन होटल के कमरे में बाथटब में मृत पाई गईं। उनकी चमकीली आंखों में कैद सितारे आसमान में जा मिले। अपनी बुलंद आवाज़ और शख्सियत की तरह ही व्हिटनी ने अपने फैसले भी निडरता से लिए और लोगों की भलाई को देखते हुए लिए। वे नेल्सन मंडेला की समर्थक रहीं और इस अपने इस फैसले के चलते उन्होंने कई ऐसी मॉडलिंग एजेंसियों के साथ काम करने से इंकार भी किया जो रंगभेद में विश्वास रखती थीं। उन्होंने कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए फाउंडेशन बनाया और कई सामाजिक कामों से जुड़ीं। 

विज्ञापन

Whitney Houston: a singer with heartfelt notes
कई ग्रैमी अवार्ड्स हुए व्हिटनी के नाम - फोटो : social media

'वी विल आलवेज़ लव यू'

व्हिटनी ने केवल गाने ही नहीं गाये अभिनय भी किया और उनके अभिनय के भी सब कायल हुए। जब व्हिटनी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'द बॉडीगार्ड' में चमकती आँखों और रूह से निकले स्वरों के साथ गाया 'आय विल आलवेज़ लव यू', तो हर युवा को लगा जैसे ये गाना उसके लिए ही बनाया और गाया गया है। इस गीत को उस साल के लिए ग्रैमी अवार्ड फॉर रिकॉर्ड ऑफ़ द इयर, भी प्रदान किया गया। वहीं इस फिल्म के साउंडट्रैक को उस साल के लिए ग्रैमी अवार्ड प्रदान किया गया और यह किसी महिला द्वारा बेस्ट सेलिंग फिजिकल सिंगल के रूप में इतिहास में दर्ज हुआ। फिल्म ने और भी कई रिकॉर्ड्स सिर्फ संगीत के लिए अपने नाम लिखे और व्हिटनी की मुस्कुराहट लोगों के दिलों में कैद हो गई। आज भी जब ये गीत बजता है तो लोगों के दिलों से यही निकलता है, व्हिटनी वी विल आलवेज़ लव यू। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed