फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Uttar Pradesh First All Woman Railway Station Lucknow City Know Details

All Woman Railway Station In UP: सुपरिटेंडेंट से गार्ड तक, यूपी के इस शहर में रेलवे स्टेशन पर सिर्फ महिलाएं

Fri, 24 Oct 2025 05:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 24 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन को उत्तर भारत का पहला ऑल-वुमन स्टेशन घोषित किया गया। यहां सुपरिटेंडेंट से लेकर आरपीएफ तक सभी जिम्मेदारी महिलाएं निभा रही हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh First All Woman Railway Station Lucknow City Know Details
लखनऊ सिटी - फोटो : Instagram

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नई मिसाल कायम हुई है। अब लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन को उत्तर भारत का पहला “ऑल-वुमन रेलवे स्टेशन” घोषित किया गया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। यहां अब स्टेशन सुपरिटेंडेंट से लेकर टिकट चेकर, आरपीएफ स्टाफ, सिग्नलिंग, पूछताछ केंद्र, कैटरिंग और वेटिंग रूम तक हर जिम्मेदारी सिर्फ महिलाएं निभा रही हैं। कुल 34 महिलाएं इस स्टेशन की रीढ़ हैं, जो हर दिन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा सुनिश्चित कर रही हैं।

विज्ञापन


वर्षा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नया अध्याय

इस स्टेशन की सुपरिटेंडेंट वर्षा श्रीवास्तव ने न केवल संचालन की बागडोर संभाली है, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर स्टेशन को अनुशासन, स्वच्छता और संवेदनशीलता का केंद्र बना दिया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 27 सितंबर से ट्रायल रन शुरू किया गया था और 17 अक्टूबर 2025 (धनतेरस से एक दिन पहले) इसे आधिकारिक रूप से ऑल-वुमन स्टेशन घोषित किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर इस पहल को इसलिए शुरू किया गया क्योंकि यह समय मातृशक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन


महिलाओं के हाथों में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, किसी भी महिला को इस जिम्मेदारी के लिए मजबूर नहीं किया गया। सभी ने अपनी इच्छा से इस कार्यभार को स्वीकार किया है। उत्तर-पूर्वी रेलवे के चीफ पीआरओ पंकज कुमार सिंह और लखनऊ डिवीजन के पीआरओ महेश गुप्ता का कहना है कि जब नेतृत्व महिलाओं के हाथों में होता है, तो कार्यसंस्कृति में अनुशासन, संवेदनशीलता और सुरक्षा की भावना और प्रबल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत भारत स्कीम से जुड़ा विकास

लखनऊ सिटी स्टेशन ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशन स्कीम’ के तहत विकसित हो रहा है। अब यह न केवल एक आधुनिक स्टेशन बनेगा, बल्कि देशभर में महिला नेतृत्व और प्रेरणा का प्रतीक भी बन गया है। यह पहल बताती है कि भारतीय रेलवे जैसे विशाल नेटवर्क में भी नारी शक्ति अब सशक्त नेतृत्व का पर्याय बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed