फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   US Woman Alyse Ogletree Broken World Record 2nd Time For Largest Breast Milk Donation

World Record: दुनिया में सबसे अधिक मां का दूध दान करके इस महिला ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 26 Nov 2024 05:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Nov 2024 05:32 PM IST
सार

ऐसे बच्चे जिन्हें परिवार गोद लेते हैं, वह भी फार्मूला के बजाय स्तन का दूध देना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसी स्थितियों में शिशु में मां के दूध की पूर्ति के लिए स्तन दूध बैंक है, जहां महिलाएं मां का दूध दान करती हैं।

विज्ञापन
US Woman Alyse Ogletree Broken World Record 2nd Time For Largest Breast Milk Donation
एलिस ओगलेट्री ने सबसे अधिक दूध दान करके बनाया विश्व रिकार्ड - फोटो : Instagram

विस्तार

Alyse Ogletree Broken World Record : नवजात शिशु के लिए मां का दूध पालन-पोषण का एक मात्र जरिया है। इसमें कई तरह के विटामिन, चीनी, प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मां के दूध से शिशु को पूरा पोषण मिलता है और कई बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है। जन्म  के एक घंटे के अंदर मां का गाढ़ा दूध शिशु का पहला टीका होता है।

विज्ञापन


कई माताओं को पूरक आहार न मिल पाने या स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दूध नहीं आता, जिससे वह बच्चे को पोषण नहीं दे पातीं। ऐसे बच्चे जिन्हें परिवार गोद लेते हैं, वह भी फार्मूला के बजाय स्तन का दूध देना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसी स्थितियों में शिशु में मां के दूध की पूर्ति के लिए स्तन दूध बैंक है, जहां महिलाएं मां का दूध दान करती हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक मां का दूध दान करने वाली महिला

डोनर दूध की आवश्यकता को महसूस करते हुए एलिसा ओगलेट्री ने सबसे ज्यादा दूध दान करने का रिकाॅर्ड बनाया है। उनका नाम  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आइए जानते हैं एलिसा ओगलेट्री के बारे में। कैसे उन्होंने सबसे अधिक मां का दूध दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में पहली बार एलिसा ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

एलिसा ओगलेट्री टेक्सास की रहने वाली हैं। साल 2014 में उन्होंने लगभग 15 सौ लीटर स्तन दूध दान करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने बेटे काइल के जन्म के बाद साल 2010 में स्तन दूध दान करना शुरू किया था। इसकी सलाह उन्हें एक नर्स ने दी, जब ये पाया गया कि वह सामान्य से अधिक दूध उत्पादन कर रही हैं।

काइल के बाद उन्होंने दो और बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के साथ ही वह लगातार स्तन दूध दान करती रहीं। एलिस एक सेरोगेट बच्चे को मिलाकर 4 बच्चों की मां हैं। टेक्सास ने मदर्स मिल्क बैंक के अलावा, टिनी ट्रेजर्स और करीबी दोस्तों को मां का दूध दान किया।


3,50000 से ज्यादा शिशु तक पहुंचाया पोषण

जुलाई 2023 तक एलिसा ने लगभग 2600  लीटर से अधिक स्तन दूध दान करके रिकॉर्ड बनाया। मदर्स मिल्क बैंक के मुताबिक, एक लीटर स्तन दूध से 11 प्रीमैच्योर शिशुओं की पोषण मिल सकता है। इस हिसाब से एलिसा ने 2600 लीटर से अधिक दूध दान करके 350,000 से ज्यादा बच्चों की जान बचाई और पोषण पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed