फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   UPSC Members IAS Anuradha Prasad And Sujata Chaturvedi Education Career And Achievements in hindi

UPSC: यूपीएससी में हुई दो महिला सदस्यों की नियुक्ति, जानिए कौन हैं सुजाता चतुर्वेदी और अनुराधा प्रसाद

Sat, 03 May 2025 04:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 04:14 PM IST
सार

सुजाता चतुर्वेदी का स्वास्थ्य, खेल और युवा विकास में अनुभव और अनुराधा प्रसाद का सामाजिक सुरक्षा व श्रम क्षेत्र का अनुभव यूपीएससी की चयन प्रक्रिया और नीतियों में अच्छे परिणाम ला सकता है।

विज्ञापन
UPSC Members IAS Anuradha Prasad And Sujata Chaturvedi Education Career And Achievements in hindi
सुजाता चतुर्वेदी और अनुराधा प्रसाद यूपीएससी की नई सदस्य - फोटो : PIB & ANI

विस्तार

Meet IAS Anuradha Prasad And Sujata Chaturvedi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में दो नई महिला सदस्यों की नियुक्ति की है, जिससे इस प्रतिष्ठित संस्था में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण अधिक मजबूत हुआ है। केंद्र सरकार के आदेशानुसार सुजाता चतुर्वेदी और अनुराधा प्रसाद को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


सुजाता चतुर्वेदी और अनुराधा प्रसाद दोनों ही भारत की प्रशासनिक सेवा की सशक्त और अनुभवी अधिकारी रही हैं। यूपीएससी जैसी सर्वोच्च संस्था में इनकी नियुक्ति महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइए जानते हैं आईएएस सुजाता चतुर्वेदी और अनुराधा प्रसाद की शिक्षा, प्रशासनिक करियर और उपलब्धियों के बारे में।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



कौन हैं आईएएस सुजाता चतुर्वेदी ?

सुजाता चतुर्वेदी 1989 बैच की बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में इतिहास से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। लोक प्रशासन में एम.फिल और रूसी भाषा में डिप्लोमा भी किया है।

यूपीएससी सदस्य की शपथ लेने से पहले सुजाता चतुर्वेदी खेल सचिव के पद पर कार्यरत थीं। सुजाता चतुर्वेदी महज दो महीने बाद रिटायर होने वाली हैं। रिटायरमेंट से पहले मिली इस नई भूमिका में अपने लंबे अनुभवों के जरिए योगदान देंगी। सुजाता ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

सुजाता चतुर्वेदी ने राज्य में वित्त विभाग की प्रधान सचिव, वाणिज्यिक कर आयुक्त, वित्त विभाग की सचिव, शहरी विकास विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वहीं केंद्र में युवा कार्यक्रम और खेल सचिव, डीओपीटी में अपर सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में क्षेत्रीय उप महानिदेशक के पद पर भी कार्य किया है। सार्वजनिक नीति, प्रशासनिक सुधार, खेल नीति और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सुजाता अब यूपीएससी की नए सदस्य के रूप में संस्था को अपनी सेवा देंगी।

कौन हैं आईएएस अधिकारी अनुराधा प्रसाद

अनुराधा प्रसाद 1986 बैच की ओडिशा कैडर की प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स प्राप्त किया। उनके पास ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से विकास प्रशासन में मास्टर डिग्री भी है।


बाद में श्रम और रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्य किया। इस दौरान अनुराधा प्रसाद ने सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। आईएएस अधिकारी अनुराधा प्रसाद केंद्रीय श्रम संस्थान में महानिदेशक भी रह चुकी हैं , जहां श्रम सुरक्षा और कल्याण योजनाओं में सुधार किया। उन्हें विभिन्न राज्य स्तरीय प्रशासनिक पदों पर दीर्घकालिक अनुभव है। 37 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने रक्षा, वित्त, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, श्रम और रोजगार और गृह मंत्रालयों में काम किया है, नीति और कार्यक्रम निर्माण और कार्यान्वयन में गहन अनुभव प्राप्त किया है। 


कैसे होती है यूपीएससी सदस्य की नियुक्ति
 

यूपीएससी सदस्य को छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए नियुक्त किया जाता है। यूपीएससी का नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed