फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   UP Police Constable Sarita Sharma Won Gold At World Police And Fire Games 2023 in Canada

Sarita Sharma: मिलिए सहारनपुर की महिला सिपाही सरिता शर्मा से, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया यूपी पुलिस का मान

Thu, 03 Aug 2023 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

कनाडा में वर्ल्ड पुलिस ऑफ फायर गेम्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 28 जुलाई से हुई और समापन 6 अगस्त को होना है। यह एक एथलेटिक इवेंट हैं, जिसमें दुनियाभर से कानून और अग्निशमन सेवा के कर्मी हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
UP Police Constable Sarita Sharma Won Gold At World Police And Fire Games 2023 in Canada
Constable Sarita Sharma - फोटो : Twitter

विस्तार

UP Constabel Sarita Sharma: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी की प्रशंसा की गई। इस महिला पुलिसकर्मी ने न केवल यूपी पुलिस का मान बढ़ाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को भी गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है। दुनियाभर की पुलिस विभागों के बीच हुए एक वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने किया। यह महिला सिपाही सहारनपुर में तैनात हैं। उन्होंने न केवल बेहतर प्रदर्शन बल्कि स्वर्ग पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सहारनपुर पुलिस और यूपी पुलिस दोनों ने ही हर्ष व्यक्त किया है। आइए जानते हैं कनाडा में हुई वर्ल्ड पुलिस ऑफ फायर गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला सिपाही सरिता शर्मा के बारे में।
विज्ञापन


वर्ल्ड पुलिस ऑफ फायर गेम्स 2023


दरअसल कनाडा में वर्ल्ड पुलिस ऑफ फायर गेम्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 28 जुलाई से हुई और समापन 6 अगस्त को होना है। यह एक एथलेटिक इवेंट हैं, जिसमें दुनियाभर से कानून और अग्निशमन सेवा के कर्मी हिस्सा लेते हैं। डब्ल्यू.पी.एफ.जी फेडरेशन कैलिफोर्निया पुलिस एथलेटिक्स फेडरेशन की एक शाखा है, जो कि एक गैर लाभकारी अमेरिकी संगठन है।
विज्ञापन

सहारनपुर की महिला सिपाही ने जीता स्वर्ण पदक


इस प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और यूपी पुलिस समेत भारत की ओर से कई राज्यों के वर्दीधारी प्रतिभाग ले रहे हैं। इन्हीं प्रतियोगियों में से एक महिला सिपाही सरिता शर्मा भी हैं। सरिता शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Embracing challenges, conquering obstacles’-

Congratulating @saharanpurpol's lady constable Sarita Sharma for winning the gold🥇medal in the Steeple Chase Race competition in the 'World Police & Fire Games 2023' being held in Canada! #ShePoweredUPP pic.twitter.com/vcb3hKwSqS

— UP POLICE (@Uppolice) August 2, 2023
 

महिला सिपाही सरिता शर्मा की उपलब्धि

सरिता सहारनपुर में तैनात हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में तीन किमी स्टीपल चेस दौड़ में सहारनपुर पुलिस की ओर से प्रतिभाग किया और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। सरिता ने हांगकांग की खिलाड़ी को हराकर पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में तीन किमी में कुल 35 बाधाएं थीं, जिन्हें महिला सिपाही सरिता ने बार करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खास बात यह है कि सरिता शर्मा यूपी पुलिस की तरफ से एकमात्र खिलाड़ी थीं, जो इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed