{"_id":"5edba00696c32513976ec18e","slug":"tree-woman-anupama-planted-10-thousand-plant-in-five-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्री वुमन बन बच्चों की तरह पालती हैं पौधे, अबतक लगा चुकीं 10 हजार पेड़","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
ट्री वुमन बन बच्चों की तरह पालती हैं पौधे, अबतक लगा चुकीं 10 हजार पेड़
Sun, 07 Jun 2020 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
राजस्थान में चारों तरफ फैले मरुस्थल में हरियाली फैलाना बहुत जरूरी था। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश की कुछ शख्सियतों ने पेड़-पौधे लगाने का सिलसिला शुरू किया। इन लोगों ने मरुस्थल में पौधारोपण के जरिए यहां के लोगों को नया जीवन दिया और इस रेगिस्तान को हरा-भरा बना दिया। तो चलिए जानें ऐसी ही महिला के बारे में जो अबतक दस हजार पौधे लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
राजस्थान की ट्री वुमन के नाम से मशहूर हैं अनुपमा तिवारी। जो पिछले पांच सालों से दस हजार से भी ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं। उनका मकसद मरुस्थल में हरियाली फैलाना है। जिससे कि पशु-पक्षी भी जिंदा रह सके और किसानों को पेड़ों के होने से फायदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपमा अपने लगाए पौधों को बच्चा कहकर पुकारती हैं। उनके पास एक डायरी है जिसमें वो अपने सभी पौधों का लेखा-जोखा रखती हैं। उनकी डायरी में अबतक लगाए सारे पौधों का इतिहास दर्ज है।

कमेंट
कमेंट X