{"_id":"60f937ef8ebc3e394973b16e","slug":"three-friends-of-america-got-vaccine-on-completion-of-100-years-celebrated-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक जिंदगी ऐसी भी: तीन सहेलियों ने 100 साल पूरे होने पर लगवाई वैक्सीन, मनाया जन्मदिन","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
एक जिंदगी ऐसी भी: तीन सहेलियों ने 100 साल पूरे होने पर लगवाई वैक्सीन, मनाया जन्मदिन
Thu, 22 Jul 2021 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:54 PM IST
सार
अमेरिका की तीन सहेलियों ने कोरोना को मात देकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई, इन महिलाओं की उम्र 100 साल है।
महिलाओं ने वैक्सीन लगवाकर लोगों को संदेश दिया है कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन कितनी जरूरी है।
विज्ञापन
अमेरिका की तीन सहेलियों ने 100 साल पूरे होने पर लगाई वैक्सीन
- फोटो : instagram/Atria Senior Living
विस्तार
लगभग सभी की जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, कोई परिवार संग समय बिता रहा था, तो कोई कहीं देश-विदेश घूमने जा रहा था आदि। लेकिन अचानक से लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने दस्तक दी। शुरुआत में लगा ये कोई नॉर्मल वायरस होगा, लेकिन जब चीन से शुरुआत होते हुए धीरे-धीरे ये वायरस लगभग पूरी दुनिया में कहर मचाने लगा। तो हर किसी ने इसके खतरनाक रूप को देखा।
विज्ञापन
वहीं, आज के समय में हमारे पास इस वायरस से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन है। कई लोगों ने कोरोना को मात दी और अपनों के पास लौटें और अब वे वैक्सीन लगाकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षा देने का काम कर रहे हैं। ऐसी है तीन सहेलियां हैं, जो अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने भी 100 साल की उम्र में वैक्सीन लगवाकर दुनिया को ये संदेश दिया है कि कोरोना की वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
दरअसल, अमेरिका की तीन बुजुर्ग महिलाओं ने कोरोना वायरस को मात देने के बाद अब वैक्सीनेशन करवाया है। जहां इन्होंने पहले टीकाकरण करवाया, तो उसके बाद अपना 100वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। सबसे खास बात कि इन तीनो सहेलियों ने एक साथ 100 साल पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने बर्थडे केक भी काटा।
विज्ञापन
इन महिलाओं के नाम रूथ, लॉरेन और एडिथ हैं। वहीं, इन तीनों महिलाओं की उम्र 100 साल है और ये अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के मेनहट्टन एरिया स्थित सीनियर सिटीजन होम में रहती हैं। वैक्सीनेशन करवाने के बाद ये तीनों काफी खुश नजर आईं।
Trending Videos
अपने 100वें जन्मदिन और वैक्सीन लगवाने के मौके पर लॉरेन ने कहा कि, 'हमें ऐसा लग रहा है, जैसे हम सेलिब्रेटी बन गए हैं।' लॉरेन के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले कुछ महीने उनके लिए डरा देने वाले थे।
वहीं, अब कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद और अपना 100वां जन्मदिन मनाने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे आजाद हो गए हैं। गौरतलब, है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया में काफी लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। ऐसे में हर कोई डर गया था। वहीं, इन तीन सहेलियों ने वैक्सीन लगाकर कहीं न कहीं सबको ये संदेश भी दे दिया है कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कितना जरूरी है।
वहीं, अब कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद और अपना 100वां जन्मदिन मनाने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे आजाद हो गए हैं। गौरतलब, है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया में काफी लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। ऐसे में हर कोई डर गया था। वहीं, इन तीन सहेलियों ने वैक्सीन लगाकर कहीं न कहीं सबको ये संदेश भी दे दिया है कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कितना जरूरी है।

कमेंट
कमेंट X