फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   this non indian got gold medal in sanskrit in hindi

इस विदेशी महिला ने भारत में संस्कृत पढ़कर पाया गोल्ड मेडल 

Sat, 24 Apr 2021 08:49 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Apr 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
this non indian got gold medal in sanskrit in hindi
संस्कृत में पूर्वमीमांसा विषय में टॉप करने के साथ गोल्ड मेडल भी जीता है - फोटो : Social Media

मारिया रूईस एक ऐसी महिला हैं जो कि वैसे तो स्पेन की निवासी है लेकिन उन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है कि आज हर भारतीय उनके विषय में जानने की इच्छा रखता है। मारिया ने अभी कुछ दिन पहले ही ही उत्तरप्रदेश के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत में पूर्वमीमांसा विषय में टॉप करने के साथ गोल्ड मेडल भी जीता है और अपनी इस उपलब्धि से वे बहुत प्रसन्न हैं। आइए जानते हैं मारिया रूईस और उनके इस गोल्ड मेडल के विषय में।

विज्ञापन

गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाली अकेली महिला थीं 
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाली मारिया रूईस अकेली महिला हैं।राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा मारिया को प्रमाण पत्र के साथ गोल्ड मेडल भी प्रदान किया था। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद और संस्कृत के प्रति अपने प्रेम को बताते हुए उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वे आगे चलकर इसी विषय में अपना भविष्य देखती हैं इसलिए वे इसी में पीएचडी करेंगी। 

विज्ञापन

जानती हैं दूसरी भाषाएं भी
मारिया को शुरु से ही भाषाओं का ज्ञान लेने में रूचि रही है। मारिया स्पेनिश के साथ अन्य भाषाओं को भी बहुत अच्छे से बोल और लिख लेती हैं। वो संस्कृत के अलावा हिंदी, जर्मन, इटालियन और अंग्रेजी भाषाओं के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में आई थीं मारिया
विश्वविद्यालय में हर साल यहां हजारों विदेशी विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं और विश्वविद्यालय में संस्कृत के अलावा फ्रेन्च, जर्मन, नेपाली, तिब्बती रूसी, आदि भाषाओं का ज्ञान भी दिया जाता है। मारिया भी साल 2012 के आसपास संस्कृत विषय पढ़ने के लिए काशी से यहां आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed