फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   thirty year old woman gains popularity through a youtube channel

कहानी एक नेत्रहीन महिला की: 30 की उम्र में यूट्यूब वीडियो बनाकर मिली अलग पहचान, सोनू सूद भी कर चुके हैं तारीफ

Tue, 17 Aug 2021 02:42 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ananya Chaturvedi Updated Tue, 17 Aug 2021 02:42 PM IST
सार

लक्ष्मी के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब उनके भाई आदि रेड्डी ने 'मूवी क्रिक न्यूज' के नाम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इस काम के लिए लक्ष्मी ने उन्हें पचास हजार रुपये दिए। यहीं से उनकी किस्मत बदली।

विज्ञापन
thirty year old woman gains popularity through a youtube channel
लक्ष्मी कृष्णा - फोटो : Instagarm/thecitizensdaily

विस्तार

30 साल की उम्र में बोड्डू नागा लक्ष्मी की लाइफ में जो बदलाव आया, वो उन्हें उम्र भर की खुशियां दे गया। ये वो दिन था जब उन्होंने यूट्यूब वीडियो बनाने की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने अपने जीवन का ऐसा खराब दौर भी देखा था जब वो पूरी तरह से सोशल सिक्योरिटी पेंशन पर निर्भर रहती थीं, लेकिन एक समय वो भी आया जब आंध्र प्रदेश की लक्ष्मी कृष्णा रेड्डी की जिंदगी एक यूट्यूब वीडियो से पूरी तरह बदल गई।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के नेल्लोर राज्य में रहने वाली लक्ष्मी, कृष्णा रेड्डी की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका जन्म किसान परिवार में हुआ। अपने बहन-भाइयों के साथ रहते हुए उन्होंने गरीबी में बचपन बिताया। लक्ष्मी के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब उनके भाई आदि रेड्डी ने 'मूवी क्रिक न्यूज' के नाम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इस काम के लिए लक्ष्मी ने उन्हें पचास हजार रुपये दिए। यहीं से उनकी किस्मत बदली।

विज्ञापन



 

नागा लक्ष्मी ने आदि रेड्डी के सपोर्ट से एक अन्य यूट्यूब चैनल के लिए सितंबर 2020 से वीडियो बनाने की शुरुआत की, जिसे 'कविता नागा व्लॉग' नाम दिया। उनके द्वारा अपलोड किए गए पहले ही वीडियो को बहुत अच्छा समर्थन मिला। फिलहाल इस चैनल के डेढ़ लाख सब्सक्राइबर्स हैं। आदि रेड्डी की पत्नी कविता ने लक्ष्मी के इस काम में पूरी तरह साथ दिया। उन्होंने कविता के साथ मिलकर 89 वीडियोज बनाए, जिसे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में खूब पसंद किया गया।


लक्ष्मी की चर्चा उस वक्त भी हुई जब उन्होंने अपने पांच महीने की सोशल सिक्योरिटी पेंशन, यानी पंद्रह हजार रुपए, सूद चैरिटी फाउंडेशन को दान कर दिए। उसके बाद सोनू सूद द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तारीफ मिलने पर उनका जोश बढ़ा और उन्होंने चार वीडियो बनाकर एक बार फिर दर्शकों की तारीफ बटोरी।

लक्ष्मी ने हाल ही में मुख्यमंत्री राहत कोष और सूद चैरिटी फंड को पच्चीस हजार की राशि दान की है। साथ ही अपने गांव में युवाओं को 60,000 की स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed