कहानी एक नेत्रहीन महिला की: 30 की उम्र में यूट्यूब वीडियो बनाकर मिली अलग पहचान, सोनू सूद भी कर चुके हैं तारीफ
लक्ष्मी के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब उनके भाई आदि रेड्डी ने 'मूवी क्रिक न्यूज' के नाम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इस काम के लिए लक्ष्मी ने उन्हें पचास हजार रुपये दिए। यहीं से उनकी किस्मत बदली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
30 साल की उम्र में बोड्डू नागा लक्ष्मी की लाइफ में जो बदलाव आया, वो उन्हें उम्र भर की खुशियां दे गया। ये वो दिन था जब उन्होंने यूट्यूब वीडियो बनाने की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने अपने जीवन का ऐसा खराब दौर भी देखा था जब वो पूरी तरह से सोशल सिक्योरिटी पेंशन पर निर्भर रहती थीं, लेकिन एक समय वो भी आया जब आंध्र प्रदेश की लक्ष्मी कृष्णा रेड्डी की जिंदगी एक यूट्यूब वीडियो से पूरी तरह बदल गई।
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर राज्य में रहने वाली लक्ष्मी, कृष्णा रेड्डी की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका जन्म किसान परिवार में हुआ। अपने बहन-भाइयों के साथ रहते हुए उन्होंने गरीबी में बचपन बिताया। लक्ष्मी के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब उनके भाई आदि रेड्डी ने 'मूवी क्रिक न्यूज' के नाम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इस काम के लिए लक्ष्मी ने उन्हें पचास हजार रुपये दिए। यहीं से उनकी किस्मत बदली।
नागा लक्ष्मी ने आदि रेड्डी के सपोर्ट से एक अन्य यूट्यूब चैनल के लिए सितंबर 2020 से वीडियो बनाने की शुरुआत की, जिसे 'कविता नागा व्लॉग' नाम दिया। उनके द्वारा अपलोड किए गए पहले ही वीडियो को बहुत अच्छा समर्थन मिला। फिलहाल इस चैनल के डेढ़ लाख सब्सक्राइबर्स हैं। आदि रेड्डी की पत्नी कविता ने लक्ष्मी के इस काम में पूरी तरह साथ दिया। उन्होंने कविता के साथ मिलकर 89 वीडियोज बनाए, जिसे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में खूब पसंद किया गया।
लक्ष्मी की चर्चा उस वक्त भी हुई जब उन्होंने अपने पांच महीने की सोशल सिक्योरिटी पेंशन, यानी पंद्रह हजार रुपए, सूद चैरिटी फाउंडेशन को दान कर दिए। उसके बाद सोनू सूद द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तारीफ मिलने पर उनका जोश बढ़ा और उन्होंने चार वीडियो बनाकर एक बार फिर दर्शकों की तारीफ बटोरी।
लक्ष्मी ने हाल ही में मुख्यमंत्री राहत कोष और सूद चैरिटी फंड को पच्चीस हजार की राशि दान की है। साथ ही अपने गांव में युवाओं को 60,000 की स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई है।

कमेंट
कमेंट X