फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   teji bachchan biography in hindi amitabh bachchan mother life story

Teji Bachchan: अमिताभ की मां के बारे में जानें रोचक बातें, पति और बेटे से अलग तेजी बच्चन ने बनाई अपनी पहचान

Tue, 21 Dec 2021 12:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Dec 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
teji bachchan biography in hindi amitabh bachchan mother life story
तेजी बच्चन - फोटो : facebook/amitabhbachchan

हिंदी के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन और बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का नाम तो हर कोई जानता है। पति हिंदी साहित्य के धुरंधर और बेटे अभिनय के शहनशाह हैं, लेकिन तेजी बच्चन इस परिचय से अलग अपनी पहचान रखती हैं। तेजी बच्चन को एक समाज सेविका और मनोविज्ञान प्रोफेसर के तौर पर भी जाना जाता है। 12 अगस्त 1914 में जन्मी तेजी बच्चन का आज के दिन निधन हुआ था। 21 दिसंबर 2007 को 93 साल की उम्र में तेजी बच्चन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लोग तेजी बच्चन को अमिताभ के मां के तौर पर जानते हैं लेकिन तेजी बच्चन अपने आप में ही एक बड़ा व्यक्तित्व हैं। वह एक सरल व्यवहार, कुशल सामाजिक कार्यकर्ता थीं। तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी के बीच अच्छी दोस्ती थी। चलिए जानते हैं तेजी बच्चन के जीवन से जुड़ी रोचक बातें।

विज्ञापन


तेजी बच्चन का जन्म

तेजी बच्चन का असली नाम तेजवंत कौर सूरी था। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब में हुआ था। यहां लायलपुर में एक पंजाबी सिख खत्री परिवार में 12 अगस्त 1914 को तेजी बच्चन ने जन्म लिया। तेजी बच्चन शुरू से पढ़ाई में होनहार थीं। उन्हें साहित्य में रुचि थी। 
विज्ञापन


तेजी बच्चन की शिक्षा और करियर 

उन्होंने मनोविज्ञान की शिक्षा हासिल की और बाद में खूब चंद डिग्री कॉलेज, लाहौर में मनोविज्ञान पढ़ाना शुरू किया। इसके साथ साथ तेजी एक गायक और थियेटर आर्टिस्ट भी थीं। तेजी बच्चन ने फिल्म वित्त निगम के निदेशक के पद पर कार्य भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन 

जब तेजी बच्चन लाहौर के डिग्री कॉलेज में पढ़ाती थीं, तब उनकी मुलाकात इलाहाबाद विवि में अंग्रेजी पढ़ाने वाले प्रोफेसर हरिवंश राय बच्चन से हुई। हरिवंश राय बच्चन शादीशुदा थे और अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दुख से उबर रहे थे। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ीं। बाद में साल 1941 में दोनों ने इलाहाबाद में शादी कर ली। उनके दो बेटे हुए। एक अमिताभ जो फिल्मों में आए और दूसरे अजिताभ जो कि पेशे से बिजनेसमैन हैं। अजिताभ बच्चन पेशे से बिजनेसमैन हैं।

तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी 

नेहरू परिवार और बच्चन परिवार की दोस्ती तो जगजाहिर है लेकिन इस दोस्ती में तेजी और इंदिरा का नाम भी लिया जाना चाहिए। तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी दोनों अच्छी दोस्त थीं। दोनों दोस्ती को अमिताभ और राजीव गांधी ने भी आगे बढ़ाया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब राजीव गांधी ने सोनिया से शादी करने की इच्छा जताई थी तो तेजी बच्चन ने ही इंदिरा को इस शादी के लिए मनाया था और सोनिया के विदेश से भारत आने के बाद दोनों की शादी में सोनिया की तरफ से रस्में निभाई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed