फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   tarla dalal who worte many books of vegetarian recipe and awarded with padma shri

Tarla Dalal: भारतीय घरो की मशहूर शेफ तरला दलाल, जिन्होंने शाकाहारी व्यंजनों से बनाया नाम

Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

होम शेफ तरला दलाल अपनी शाकाहारी ्व्यंजनों की वजह से काफी मशहूर हुईं। वहीं उनकी लगभग 170 के करीब कुकबुक भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
tarla dalal who worte many books of vegetarian recipe and awarded with padma shri
तरला दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब भी किसी होम शेफ का नाम लिया जाता है तो तरला दलाल की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। मैगजीन से लेकर अखबार के कॉलम में उनकी रेसिपी हमेशा छपी होती थी। अपने खाना पकाने के शौक और हुनर की बदौलत तरला दलाल ने अपना नाम बनाया। भारत की मशहूर सेलिब्रेटी शेफ और कुकबुक लेखकों में से एक हैं तरला दलाल। जिन्होंने शाकाहारी व्यंजनों के जरिए हर गृहिणी को खाना बनाने का हुनर सिखाया। भारतीय खाने को बनाने के कौशल से सफल बिजनेस किया। साथ ही कई सारी किताबें भी लिखीं। 

विज्ञापन

खाना पकाने की शौकीन तरला ने शाकाहारी व्यंजनों को स्वादिष्ट तरीके से पकाने का आगाज किया। साथ ही कई लोगों को खाना बनाने के लिए प्रेरित किया। महाराष्ट्र के पुणे में पैदा हुईं तरला दलाल विवाह के बाद मुंबई आ गईं। जिसके बाद अपने शौक को दिशा देने के लिए वो अपने पड़ोस की महिलाओं को कुकिंग की क्लास देती थीं। जिसमे वो थाई, मैक्सिकन, इटैलियन जैसी डिश को बनाना सिखाती थीं। उनके खाना बनाने के अंदाज को लोगों ने बहुत पसंद किया। और लोग उनकी क्लास में कुकिंग सीखने ज्यादा मात्रा में आने लगे। लोगों को तरला दलाल की कुकिंग का तरीका और रेसिपी काफी पसंद आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी लोकप्रियता से प्रेरित होकर मशहूर प्रकाशक वकील एंड संस ने उनकी कुकबुक प्रकाशित की। जिसका नाम था 'द प्लेजर ऑफ वेजिटेरियन कुकिंग'। इस किताब का कई भाषा में अनुवाद किया गया। जिसमे हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली के साथ ही डच और रूसी जैसी विदेशी भाषा भी शामिल थीं। तरला दलाल ने करीब 170 किताबें लिखी हैं। वहीं अब उनके जीवन पर फिल्म भी बन रही है। कुकिंग में बेहतरीन काम करने की वजह से वो पद्म श्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र भारतीय हैं। तरला दलाल ने अपने 17हजार व्यंजनों की एक वेबसाइट भी लांच की थी। जिसमे देसी से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की शाकाहारी रेसिपी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed