{"_id":"67162e6b4fe3635979045de5","slug":"suta-sisters-sujata-and-tania-biswas-left-high-paying-jobs-to-start-business-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Inspiring: इंजीनियर बहनों ने लाखों का पैकेज छोड़ 6 लाख से शुरू किया अपना काम, अब कमा रही हैं करोड़ों","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Inspiring: इंजीनियर बहनों ने लाखों का पैकेज छोड़ 6 लाख से शुरू किया अपना काम, अब कमा रही हैं करोड़ों
Mon, 21 Oct 2024 05:33 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
दोनों बहनों ने पहले पैन केक का बिजनेस शुरू किया, लेकिन ये नहीं चल पाया। इसके बाद इन्होंने अपना दूसरा बिजनेस शुरू किया पर ये भी फेल हो गया। सुता सुजाता और तान्या का तीसरा स्टार्टअप है, जिस ने इन्हें सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
सुता सिस्टर्स
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूबी शुक्ला
विज्ञापन
Suta Sisters Sujata And Tania Biswas : दो इंजीनियर बहनें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिन्होंने लाखों का पैकेज छोड़कर उस तरफ रुख किया, जिससे उनका दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। हम बात कर रहे हैं 'सुता सिस्टर्स' सुजाता विश्वास और तान्या विश्वास की, जिनकी कहानी बेहद प्रेरणादायक है। इन दोनों बहनों का फैशन की दुनिया से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है, लेकिन उनका साड़ियों के लिए अलग ही प्यार था। ये प्यार इतना गहरा था कि इन दोनों बहनों ने अपनी कॉरपोरेट नौकरियां छोड़ साड़ियों के ब्रांड की शुरुआत की। अपने बिजनेस के साथ ही सुता सिस्टर्स बहुत से बुनकरों को भी सशक्त बना रही हैं। यह स्टार्टअप दोनों बहनों ने मिल कर शुरू किया।
इसके पहले भी दोनों बहनों ने दो स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल न हो पाई थीं। दोनों बहनों ने पहले पैन केक का बिजनेस शुरू किया, लेकिन ये नहीं चल पाया। इसके बाद इन्होंने अपना दूसरा बिजनेस शुरू किया पर ये भी फेल हो गया। सुता सुजाता और तान्या का तीसरा स्टार्टअप है, जिस ने इन्हें सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
तान्या और सुजाता की शिक्षा
तान्या विश्वास ने एनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद आईआईएम लखनऊ से 2013 अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद तान्या विश्वास ने टाटा ग्रुप और आईबीएम में जॉब किया। जादवपुर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में सुजाता विश्वास ने अपनी ग्रेजुएशन डिग्री पूरी की। इसके बाद सुजाता ने बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज से वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग में एम ई की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने खड़गपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री पूरी की।
विज्ञापन
व्यवसाय
साल 2016 में दोनों बहनों ने अपनी जॉब छोड़कर 6 लाख के निवेश से साड़ियों के बिजनेस की शुरुआत इसके पहले उन्होंने दो और बिजनेस की शुरुआत की लेकिन उनको उसमे सफलता नहीं मिली इनका पहला बिजनेस पैन केक था जो की सफल नहीं हुआ इसके बाद इन्होंने फ़ोटोग्राफी पेज शुरू किया ये भी असफल रहा इसके बाद इन दोनों बहनों ने साड़ियों के बिजनेस की शुरुआत की जो इन दोनों बहनों की बहुत बड़ी सफलता बन कर साबित हुई। आज जिसका टर्नओवर कुल 50 करोड़ का है।

कमेंट
कमेंट X