फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Sunita Williams Third Time In Space Know Her Life Story Achievement And India Connection

Sunita Williams: भारतीय मूल की ये महिला तीसरी बार पहुंची अंतरिक्ष, जानें सुनीता विलियम्स के बारे में

Wed, 12 Jun 2024 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

सुनीता विलियम्स के पिता का नाम डाॅ. दीपक पांड्या और मां बोनी पांड्या हैं। उनके पिता गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासान में पैदा हुए थे और पेशे से एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे। हालांकि बाद में अमेरिका चले गए और बोनी पांड्या से शादी की।

विज्ञापन
Sunita Williams Third Time In Space Know Her Life Story Achievement And India Connection
भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स - फोटो : एक्स/नासा

विस्तार

Sunita Williams Third Time In Space : भारत के साथ ही पूरे दुनिया के लिए गौरव की बात है कि एक भारतीय मूल की महिला एक या दो नहीं, तीन-तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा पर है। ऐसा करने वाली पहली महिला बनकर उन्होंने इतिहास रचा है। इतना ही नहीं, बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली महिला सदस्य बन गई हैं।  

विज्ञापन


ये सफलता सुनीता विलियम्स के नाम पर दर्ज है, जो कि साल 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष की पहले भी यात्रा कर चुकी हैं। इन दोनों मिशनों पर विलियम्स ने अंतरिक्ष पर कुल 322 दिन बिताए, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इसके बाद 6 जून को उन्होंने स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से तीसरी बार उड़ान भरी थी। उन्हें स्पेस पर गए एक सप्ताह का वक्त बीतने वाला है और वह जल्द भारत लौट सकती हैं।
विज्ञापन


सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय

सुनीता विलियम्स के पिता का नाम डाॅ. दीपक पांड्या और मां बोनी पांड्या हैं। उनके पिता गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासान में पैदा हुए थे और पेशे से एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे। हालांकि बाद में अमेरिका चले गए और बोनी पांड्या से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को यूक्लिड, ओहियो में हुआ था। 1987 में उन्होंने अमेरिकी नौसेना अकादमी से फिजिकल साइंस में बैचलर की डिग्री ली। बाद में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर किया। नासा ज्वाइन करने से पहले सुनीता अमेरिका की नौसेना में काम करती थीं।  उन्होंने 30 से अधिक विभिन्न विमानों में 3000 से ज्यादा उड़ान घंटे दर्ज किए थे।


उपलब्धि

सुनीता विलियम्स को कई देशों की सरकार ने सम्मानित किया है। भारत सरकार ने उन्हें 2008 में पद्मभूषण से सम्मानित किया। वहीं रूस ने मेडल आफ मेरिट इन स्पेस एक्सप्लोरेशन दिया। स्लोवेनिया ने गोल्डन आर्डर ऑफ मेरिट सम्मान से नवाजा। इसके अलावा नासा स्पेसफ्लाइट मेडल भी उनके पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed