महाराष्ट्र की ये दादी यूट्यूब पर पोते से अपलोड करवाती हैं रेसिपी, 6 लाख से ज्यादा हुए सब्सक्राइबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की रहने वाली सुमन धामने आज इंटरनेट की सेसेंशन बन चुकी हैं। कुछ महीने पहले तक उन्हें कोई जानता भी नही थी। सुमन महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली हैं। 70 साल की सुमन अपने बनाए खाने की वजह से लोगों की चहेती बन गई हैं। सुमन पारंपरिक स्वाद से महाराष्ट्रीयन खाना बनाकर तैयार करती हैं।
सुमन को हिंदी बोलना नहीं आता वो सिर्फ मराठी ही बोलती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वो अबतक करीब 150 रेसिपी के वीडियो शेयर कर चुकी हैं। सुमन के इस यूट्यूब चैनल को बनाने का काम पोते यश पाठक ने किया। वो कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नही था कि वो एक दिन इस तरह से सोशल मीडिया के जरिए खाने की बात करेंगी। वो तो इसके बारे में जानती तक नहीं थीं।
11वीं क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के यश बताते हैं कि इसी साल जनवरी महीने में दादी को पाव भाजी बनाने को कहा था। दादी ने कहा कि उन्हें ये बनाना नहीं आता है, तो मैंने उन्हें कुछ रेसिपीज के वीडियो दिखाए। वीडियो देखने के बाद, दादी ने कहा कि वो इससे अच्छी पाव भाजी बना सकती है। उस दिन दादी ने वाकई में बहुत शानदार पाव भाजी बनाई, घर के हर सदस्य ने उनके खाने की तारीफ की। बस इसी दौरान मुझे दादी का यूट्यूब चैनल शुरू करने का ख्याल आया।

कमेंट
कमेंट X