फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Success Story Of Miss International India To Indian Army Officer Kashish Methwani Biography And achievements

Kashish Methwani: कौन हैं कशिश मेथवानी, जिन्होंने तय किया ब्यूटी क्वीन से भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट तक का सफर

Sat, 13 Sep 2025 02:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Sep 2025 02:11 PM IST
सार

Kashish Methwani: कशिश मेथवानी ने ब्यूटी क्वीन से भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट तक का सफर तय किया। मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 से लेकर आॅल इंडिया रैंक 2 तक उनकी कहानी महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा है।

विज्ञापन
Success Story Of Miss International India To Indian Army Officer Kashish Methwani Biography And achievements
कशिश मेथवानी - फोटो : instagram

विस्तार

Kashish Methwani: भारत में महिलाओं की कहानियां केवल प्रेरणा ही नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने का सबक भी देती हैं। इन्हीं में से एक हैं कशिश मेथवानी, जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट की चमक से निकलकर भारतीय सेना की वर्दी पहनी। कशिश मेथवानी एक ऐसा युवा चेहरा हैं, जो ‘ब्यूटी क्वीन’ से ‘भारतीय सेना अधिकारी’ बनने तक का रास्ता तय कर रही हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि एक लड़की एक साथ कई भूमिकाएं निभा सकती है। कशिश की कहानी दर्शाती है कि सफलता केवल मंच पर ताज पहनने तक नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए वर्दी पहनने तक जाती है। उनकी उपलब्धियां उन सभी लड़कियों को प्रेरणा देती हैं, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं। आइए जानते हैं कशिश मेथवानी के बारे में और उनकी उपलब्धियां, जिसके कारण उनकी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन



कशिश मेथवानी का जीवन परिचय

कशिश मेथवानी का जन्म मुंबई में 9 जनवरी 2001 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता वैज्ञानिक रहे हैं और माता शिक्षिका रहीं। बचपन से ही उन्हें शिक्षा, संस्कार और बहु-आयामी विकास की प्रेरणा मिली। कशिश और उनकी बहनों ने शुरुआती शिक्षा आर्मी स्कूल से प्राप्त की।
विज्ञापन


उन्होंने बायोटेक्नॉलॉजी में एमएससी की डिग्री हासिल की। बाद में आईआईएससी-बेंगलुरु में न्यूरोसाइंस में गामा ब्रेन वेव्स पर शोध किया। जब कशिश काॅलेज में थी, जो उन्होंने एनसीसी में दाखिला लिया था और गणतंत्र दिवस की परेड कैंप के लिए चुनी गईं। इस दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट ट्रॉफ़ी से नवाज़ा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरी से सैन्य अधिकारी तक का सफर

हालांसि सबकुछ करने की इच्छा ने कशिश को सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कशिश ने ब्यूटी पेजेंट की तैयारी शुरू कर दी। उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 और ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2022 जैसे ब्यूटी टाइटल्स प्राप्त हुए। लेकिन कशिश सिर्फ शो ऑफ तक सीमित नहीं रही।

लेकिन एनसीसी कैंप में रहने के दौरान उन्होंने महसूस किया था उन्हें ट्रेनिंग करना, ग्रुप में रहना और परेड करना बहुत पसंद है। तभी उन्होंने डिफेंस में करियर बनाने का फ़ैसला कर लिया। कशिश ने डिफेंस की प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी की। उन्होंने दिन को दो हिस्सों में बांट दिया। सुबह वह एंट्रेंस एग्ज़ाम की तैयारी करतीं और दोपहर के बाद ब्यूटी पेजेंट की।


कशिश की उपलब्धि

ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2024 में कशिश ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। इसके साथ ही चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से उनके ऑफिसर बनने का सफ़र शुरू हो गया। कशिश ने 6 सितंबर 2025 को लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।

  • कशिश कमीशंड ऑफ़िसर को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान आर्मी एयर डिफेंस मेडल भी जीत चुकी हैं।
  • उन्होंने मार्चिंग और शूटिंग दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
  • सिख लाइन इन्फैंट्री रेजिमेंट मेडल, एकेडमी में सर्वोच्च शूटिंग स्कोर और ड्रिल एंड डिसिप्लिन बैज हासिल किए।
  • इसके अलावा कशिश ने इंटरकॉय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed