फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Story Of Agra Food Delivery Girl Sapna How She Delivered Food News In Hindi

Food Delivery Girl: आगरा की पहली फूड डिलीवरी गर्ल के बारे में जानें, कैसे घर-घर खाना पहुंचाने का करती हैं काम

Fri, 21 Jul 2023 09:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 09:31 AM IST
सार

आगरा की पहली फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर कार्य करने वाली इस महिला का नाम सपना है। आइए जानते हैं आगरा की फूड डिलीवरी गर्ल सपना के बारे में।

विज्ञापन
Story Of Agra Food Delivery Girl Sapna How She Delivered Food News In Hindi
Food Delivery Girl Sapna - फोटो : facebook

विस्तार

Food Delivery Girl: अगर आप आगरा के रहने वाले हैं और आपने ऑनलाइन फूड आर्डर किया है तो हो सकता है कि आपके दरवाजे पर एक फूड डिलीवरी गर्ल खड़ी हो। किसी लड़की को खाना डिलीवरी करते चौंकने की जरूरत नहीं।महिलाएं अब तक डॉक्टर, इंजीनियर और रक्षा विभाग में कार्य कर रही हैं, प्लेन उड़ाने से लेकर ट्रेन पटरी पर दौड़ा रहीं हैं, लेकिन अब महिलाएं लड़कों की तरह की फूड डिलीवरी करने के लिए घर-घर जा रही हैं। आगरा की पहली फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर कार्य करने वाली इस महिला का नाम सपना है। आइए जानते हैं आगरा की फूड डिलीवरी गर्ल सपना के बारे में।

विज्ञापन


आगरा की फूड डिलीवरी गर्ल सपना

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली सपना ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करती हैं। अभी तक देशभर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम पुरुष करते रहे हैं। घर-दफ्तर में खाना पहुंचाने के लिए लड़के कार्य करते हैं। लेकिन धीरे धीरे इस क्षेत्र में लड़कियां भी काम करने लगी हैं।
विज्ञापन


सपना का परिचय

सपना गुरुग्राम में अपने पति के साथ रहती थी, जहां वह अपने पति के साथ उनके काम में हाथ बंटाया करती थीं। सपना अपने पति के साथ मिठाई बनाया करती थीं। सपना के तीन बच्चे हैं। सपना और उनके पति मिलकर जो कमाते थे, उससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई व घर का खर्च उठाना मुश्किल होता था। बाद में कोरोना काल आने पर लॉकडाउन लग गया और उनका काम भी बंद हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो सपना ने घर की जिम्मेदारियां उठाने के लिए पति की मदद का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड डिलीवरी कंपनी में काम

सपना ने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में ऑनलाइन आवेदन कर दिया। कंपनी ने सपना का आवेदन स्वीकार करते हुए फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर नौकरी पर रख लिया। सपना के पति गुरुग्राम में ही मिठाई का काम करते हैं और खुद सपना ने आगरा में फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर जॉइनिंग ली है।


फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर अनुभव

जब वह लोगों का आर्डर लेकर उनके घर जाती हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है। उनकी ड्रेस के कारण लोग समझ जाते हैं कि सपना एक फूड डिलीवरी गर्ल हैं। जो काम लड़कों का माना जाता है, उसे एक लड़की को करता देख अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed