फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   startup hastakatha with handmade clothes to give employment weavers

स्टार्टअप के जरिए बुनकरों को दे रहीं रोजगार, हैंडमेड कपड़ों को मिल रहा बढावा

Thu, 01 Oct 2020 10:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Oct 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
startup hastakatha with handmade clothes to give employment weavers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हमारे देश में ज्यादातर कपड़े अब मशीनों से बनकर तैयार हो रहे हैं। जबकि खादी और सूती कपड़े को हाथ से बनाने का हुनर हमारे देश के कारीगरों में पहले से था। लेकिन अब डिजाइनर कपड़ों को भी हाथ से बनाने का काम हो रहा है। इस काम को करने की शुरूआत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद के स्नातक की छात्रा एकता जायसवाल ने की है। हैंड एंब्रायडरी और हाथों की कारीगरी के जरिए नए ब्रांड हस्तकथा के लिए ड्रेस डिजाइन करती हैं।

विज्ञापन

एकता बताती हैं कि वो अपनी ब्रांड को बढावा देने के लिए ड्राइंग, एंब्रायडरी के साथ ही प्रिंटिंग का काम भी हाथ से करती हैं। बड़े डिजाइनर अपने प्रोडक्शन को बढाने के लिए ज्यादातर मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वो अपने ब्रांड की ड्रेस को बनाने के लिए भारतीय कारीगरों का सहारा लेती हैं। जिससे कि हाथों से बने कपड़ों को बढावा मिले। साथ ही बुनकरों और कारीगरों को रोजगार भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकता ने अपने इस बिजनेस की शुरूआत सहेली दिव्या के साथ मिलकर साल 2016 में की थी। अमेरिकन ई-कॉमर्स वेबसाइट 'इट्सी' पर हस्तकथा को शुरू किया। हस्तकथा के जरिए एकता लोककला और पारंपरिक कपड़ों के इस्तेमाल से लिनेन और कॉटन के गारमेंट्स बनाती हैं। इसमें लड़कियों के लिए मैक्सी ड्रेस, जंप सूट्स, स्कार्फ आदि डिजाइन किए जाते हैं।

एकता को फैशन इंडस्ट्री में काम करते हुए चार साल हो गए हैं। इन सालों में एकता ने ई कॉमर्स कंपनी, हैंडलूम रिटेल ब्रांड और इंटरनेशनल फैशन एक्सपोर्ट हाउस के जरिये नाम कमाया है। इस दौरान एकता ने भारत के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर वहां के हैंडमेड टेक्सटाइल को समझा और उसका उपयोग अपने कलेक्शन में भी किया। उसके बाद एकता ने ईको फ्रेंडली फैब्रिक पर काम कर कॉटन के कपड़ों डिजाइन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed