फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   sonali mehndi artist became business women

मोबाइल से सीखी कला और आज बन गईं बिजनेस वीमन

Thu, 17 Jun 2021 10:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 17 Jun 2021 10:57 AM IST
सार

सोनाली के पास मेहंदी सीखने के लिए रूपये ही नहीं थे लेकिन सीखने की चाह उनमें हमेशा जीवित रही। यही वजह है कि शादी के बाद जब उन्हें मोबाइल मिला तो उन्होंने उससे मेहंदी बनाना सीखा और आज वे अपने सपने को पूरा कर रही हैं। 

विज्ञापन
sonali mehndi artist became business women
mehndi design - फोटो : social media

विस्तार

सपना छोटा हो या बड़ा, यदि उसके पीछे लग जाओ तो पूरा होता ही है। ऐसी ही कुछ कहानी मेहंदी आर्टिस्ट सोनाली की भी है। उन्हें कभी किसी ने मेहंदी लगाने की ट्रेनिंग नहीं ली है लेकिन आज वे एक से बढ़कर एक डिजाइंस बनाकर लोगों के बीच खूब प्रसिद्ध हो रही हैं और इससे उन्हें बिजनेस में बदल दिया है। लोग सोनाली के जूलरी स्टॉल पर जूलरी लेने आते हैं तो वे मेहंदी के बारे में भी उन्हें बताती हैं,ऐसे में वे उनसे मेहंदी लगवाकर खुशी-खुशी उन्हें उनका मेहनताना भी देकर जाते हैं। आइए जानते हैं सोनाली की कहानी। 

विज्ञापन

सीखने के लिए पैसे नहीं थे
सोनाली ने बताया कि उन्होंने 7वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, क्योंकि फीस नहीं लगती थी। जब फीस लगनी शुरू हुई तो पढ़ाई बंद हो गई। वे मेहंदी लगाना सीखना चाहती थीं, मगर क्लास ज्वॉइन करने के लिए भी पैसे नहीं थे।' इसलिए सोनाली ने 'ब्लॉक मेहंदी' से शुरुआत की। वह बताती हैं, ' मैं मुंबई में रहती थी। बीच पर बहुत सारे लोग घूमने आते थे। यहां सेलिब्रिटीज और विदेशी पर्यटक भी आते थे, इसलिए काम चलने लगा। 

विज्ञापन

खुद से सीखी मेहंदी लगाना 
सोनाली बचपन से अच्छी मेहंदी लगाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अपने सपने को कभी पीछे नहीं छोड़ा। शादी के बाद जब पति ने उन्हें मोबाइल दिलाया तो वो उससे डिजाइन देखकर खुद ही के हाथ पर मेहंदी लगाकर यह काम सीख गईं। धीरे-धीरे वे हर तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाना सीख गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाने लगी हैं ब्राइडल मेहंदी
एक समय सोनाली का आत्मबल बहुत कमजोर हो गया था क्योंकि वे कुछ कर ही नहीं पा रही थीं। आज सोनाली ब्राइडल मेहंदी भी लगा रही हैं और उसके लिए अच्छे पैसे भी कमा रही हैं। उनकी कला का नाम हो रहा है। जो लोग दुल्हन की मेहंदी का ज्यादा पैसा नहीं दे सकते हैं, वे उन्हें कम से कम में मेहंदी लगा देती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed