फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   soma mandal who will be join sail chairperson as first women

कौन हैं सोमा मंडल जो हो सकती है स्टील निर्माता कंपनी 'सेल' की अगली चेयरपर्सन?

Mon, 17 Aug 2020 10:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
soma mandal who will be join sail chairperson as first women
सेल की नई अध्यक्ष बनी सोमा मंडल - फोटो : social media

सोमा मंडल देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेल की अगली चेयरपर्सन हो सकती हैं। उनका नाम अनिल चौधरी की रिटायरमेंट के बाद पदभार संभालने के लिए संस्तुत किया गया है। बता दें कि सोमा पहली महिला होंगी जो इस पद को संभालेगी। वर्तमान में सोमा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। 

विज्ञापन

कौन हैं सोमा मंडल

सोमा मंडल भुवनेश्वर की रहने वाली है। जिनका ताल्लुक एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। सोमा के पिता एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट हैं और उनकी ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी डॉक्टर बनें। लेकिन सोमा ने इंजीनियरिंग को चुना और अपना करियर बनाया। सोमा मंडल के पति भी इंजीनियर थे जिनका निधन 2005 में ही हो गया था। फिलहाल सोमा अपने तीन बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। उन्होंने साल 2017 में सेल कंपनी को ज्वॉइन किया था। जिसके बाद से ही वो डायरेक्टर का पद बखूबी निभा रही हैं। सोमा ने इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी राउरकेला से पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद 1984 में सरकारी एल्यूमीनियम कंपनी में ट्रेनी के तौर पर ज्वॉइन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमा ने ज्वॉइनिंग के बाद से ही सेल के हर प्लांट्स का दौरा किया। उनका कहना था कि उनका पद संभालनका महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कितना जरूरी है। वो कहती हैं कि वो हर काम करने का साहस रखती हैं जो पुरूष कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed