फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Smriti mandhana Biography In Hindi Who Records highest score in Pink ball Test match

मिलिए स्मृति मंधाना से, जिन्होंने रचा टेस्ट मैच में इतिहास, जानिए कैसे हुई क्रिकेट में एंट्री

Sat, 02 Oct 2021 01:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Oct 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Smriti mandhana Biography In Hindi Who Records highest score in Pink ball Test match
स्मृति मंधाना - फोटो : Instagram/smriti_mandhana

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला क्रिकेट का टेस्ट मैच जारी है। इस बीच एक नाम बेहद चर्चा में है, वो है स्मृति मंधाना का। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ स्मृति मंधाना पिंक बाॅल टेस्ट मैच में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना की इस सफलता के बाद उन्हें देश के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। चलिए जानते हैं कि स्मृति मंधाना कौन हैं? स्मृति मंधाना का बचपन, परिवार और शिक्षा और उनका क्रिकेट में अब तक सफर कैसा रहा।

विज्ञापन


कौन हैं स्मृति मंधावा?

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर हैं। स्मृति मंधावा को मुख्य रूप से बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। स्मृति मंधावा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 में दो शतक लगाए थे। अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से विश्वकप में मंधाना देश का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


अब बात करते हैं स्मृति मंधाना के जन्म, परिवार और शिक्षा की। स्मृति मंधाना जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। स्मृति के पिता का नाम श्रीनिवास है और उनकी माता का नाम स्मिता है। स्मृति मंधाना का एक भाई है, जिनका नाम श्रवण मंधाना है। स्मृति जब दो साल की थीं तो उनका परिवार माधवनगर (सांगली) में शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति मंधाना की शिक्षा

स्मृति मंधाना ने अपने शुरूआती पढ़ाई माधवनगर से ही पूरी की। स्मृति पढ़ाई में अच्छी थीं लेकिन बचपन से ही उन्हें स्पोर्ट्स में रूचि थी। उनकी इसी रूचि ने स्मृति मंधाना को क्रिकेट की राह दिखाई।

कैसे हुई क्रिकेट में एंट्री?

स्मृति ने बचपन में अपने भाई को क्रिकेट खेलते देखा था। उन दिनों स्मृति के भाई श्रवण महाराष्ट्र के लिए अंडर 15 टीम में खेलते थे। क्रिकेट में भाई की लगन और उनकी बनती पहचान को देख स्मृति मंधाना भी क्रिकेट की ओर आकर्षित हुईं। उन्होंने क्रिकेट में ही करियर बनाने की ठान ली। इसके बाद स्मृति ने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी। भाई क्रिकेट में पहले से था तो स्मृति को भी दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने स्मृति का मनोबल बढ़ाया और इस करियर के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद 11 साल की उम्र में स्मृति का अंडर 19 टीम में सिलेक्शन हो गया।  

Smriti mandhana Biography In Hindi Who Records highest score in Pink ball Test match
स्मृति मंधाना - फोटो : Instagram/smriti_mandhana

मंधाना के मैच 

उसके बाद साल 2013 में स्मृति मंधाना घरेलू मैच में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में आईं। उस दौरान स्मृति ने गुजरात के खिलाफ 150 गेंदों पर 224 रन बनाए थे। इस मैच के बाद स्मृति एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। स्मृति की ये उपलब्धि काफी बड़ी थीं लेकिन साल 2016 में स्मृति मंधाना ने इंडिया रेड की तरफ से वुमन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जबर्दस्त खेला और तीन अर्धशतक बनाए। 

स्मृति मंधाना की अंतरराष्ट्रीय करियर

साल 2013 में ही स्मृति मंधाना की अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से हुई थी। वहीं साल 2014 में मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। साल 2017 में मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ फिर मैदान में उतरीं और 90 रन बनाएं। मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल तक पहुंच गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed