नौकरी गई तो घर में बैठ कूदने लगी रस्सी, अब बड़े ब्रांड्स का सामान बेच कमा रही पैसे
लॉकडाउन में नौकरी गई तो फिट रहने के लिए कूदने लगी रस्सी, अब सोशल मिडिया पर वीडियोज पॉपुलर हुए तो बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट कर रही इंडोर्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोई सबसे बेकार लगने वाले काम से लाखों कमा सकता है। ये सच साबित हुआ है लंदन की रहने वाली महिला के साथ। जिसे लॉरेन फ्लाईमैन के नाम से जाना जाता है। ये महिला केवल रस्सी कूदकर कमाई कर रही है। सबसे बेकार लगने वाले काम को अब उसने अपना शौक बना लिया है और वो इससे कमा भी रही है।
30 वर्षीय लॉरेन फ्लाईमैन को सोशल मीडिया पर लोग लॉरेन जम्प्स के नाम से जानते हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने इसी शौक की वजह से मशहूर हैं और लो उन्हें फिटनेस आइडियल समझकर फॉलो करते हैं। लॉरेन एक सेल्स कंपनी में काम करती थीं। लेकिन उन्हें ये जॉब जरा भी पसंद नही थी। क्योंकि इन नौकरी में उन्हें दिनभर बाहर रहना पड़ता था। साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी चली गई और उन्हें घर बैठना पड़ गया।
ज्यादातर समय घर पर रहने और जिम बंद होने से वो घर में ही वर्कआउट करने लगीं। कठिन एक्सरसाइज से पहले रस्सी कूदना बॉडी को वॉर्म करने के लिए किया जाता है। लेकिन लॉरेन को जिम में रस्सी कूदना सबसे बेकार काम लगता था। लेकिन फिटनेस के चक्कर में वो घर में लगातार रस्सी कूदती थीं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इतनी स्किपिंग की कि वो इसमे एक्सपर्ट हो गई हैं। इतनी स्किपिंग देख लोग उन्हें फिटनेस मॉडल समझ फॉलो करने लगे।
अपने अलग-अलग तरह की स्किपिंग के वीडियोज वो सोशल मीडिया पर भी शेयर करने लगी। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। अपने स्किपिंग के पॉपुलर वीडियो की बदौलत अब कई ब्रांड्स उनसे अपने प्रोडक्ट को सेल करवाना चाहते हैं। डाइट ब्रांड से लेकर स्पोर्ट्स वियर जिसमे ए़डिडास शामिल है, टाईअप कर रखा है। वो इन सारे ब्रांड्स को अपने वीडियोज के जरिए बेचकर कमा रही हैं। वहीं इस अच्छी खासी रकम को इन्वेस्ट कर वो और भी ज्यादा पैसे बना रही हैं।

कमेंट
कमेंट X