फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   shivani mishra himani mishra two sisters name reach nasa spacecraft on mars

उत्तराखंड की दो छात्राओं को मिला नासा के मंगल मिशन में शामिल होने का मौका, इस तरह पहुंचा अंतरिक्ष में नाम

Wed, 24 Feb 2021 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 24 Feb 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
shivani mishra himani mishra two sisters name reach nasa spacecraft on mars
nasa, mars - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका का अंतरिक्ष यान मंगल की धरती पर सुरक्षित रुप से पहुंच चुका है। इसके साथ ही भारत के उत्तराखंड की दो बहनों के नाम भी पहुंच चुके हैं मंगल की धरती पर। मंगल पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने का काम करने के लिए नासा के अंतरिक्ष यान भेजे हैं। जिसमे उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले की दो बहनों शिवानी मिश्र और हिमानी मिश्र के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, नासा ने 30 सितंबर 2019 तक अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों लोगों के नाम मांगे थे। जिसने भी अपना नाम भेजा था उन्हें ऑनलाइन बोर्डिंग पास भेजे गए। साथ ही एक सिलिकॉन वेफर माइक्रोचिप पर एक इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से उकेर कर रखा गया है। ये चिप हमेशा मंगल ग्रह पर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से शिवानी जहां भौतिक विज्ञान में शोध कर रही हैं। तो वहीं बहन हिमानी मिश्र महिला महाविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी कर रही हैं। दोनों बहनों को पूरा भरोसा है कि जल्द ही भारत का इसरो भी मंगल पर मानवयुक्त यान भेजने में सफल होगा। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के सभी आयु वर्ग के लोगों को नासा का ये अंतरिक्ष यान मौका देगा इसका हिस्सा बनने का। जो मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के साथ ही अन्य चीजों के बारे में पता करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed