फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Sarita Mali Mumbai Flower Seller Admitted in Top US University For Phd

Sarita Mali: फूल बेचने वाली महिला ने तय किया कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी तक का सफर, जानें सरिता माली की कहानी

Tue, 17 May 2022 03:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Sarita Mali Mumbai Flower Seller Admitted in Top US University For Phd
सरिता माली - फोटो : facebook/sarita.mali.9

Sarita Mali Mumbai Flower Seller: सपने साकार करने के लिए जज्बा और लक्ष्य पूरा करने का उत्साह होना चाहिए। दृढ़ निश्चय हो तो सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक समस्याएं आपकी राह में लिए कठिनाई नहीं बन सकती। मेहनत और लगन से उस मुकाम पर पहुंचा जा सकता है, जहां आप जाना चाहते हैं। इस बात को साबित करने वाले भारत में कम नहीं। भारत की महिलाओं को ही ले लो, एक पुरुष प्रधान समाज में जहां महिलाओं को घर की दहलीज पार करना मना था, घूंघट से बाहर नहीं निकल सकती थीं, उसी देश की महिलाएं आज आसमान में उड़ान भर रही हैं। देश की सुरक्षा से लेकर प्रशासनिक सेवा तक में कार्यरत हैं। महिलाओं को मौका मिले और उनका लक्ष्य तय हो तो उनके हौसलों को पंखों की उड़ान मिल जाती है। ऐसी ही एक महिला की कहानी प्रेरणादायक है। महिला मुंबई की रहने वाली है, जो वहां फूल बेचने का काम करती थी, लेकिन आज वह जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचना हर किसी की बात नहीं। ये कहानी है मुंबई की सरिता माली की। जानिए सरिता माली के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन


कौन है सरिता माली 

सरिता माली मुंबई की रहने वाली हैं। सरिता की उम्र 28 साल है, वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी करने की तैयारी में हैं। अब आप कहेंगे कि इसमें क्या बड़ी बात है। भारत से कई बच्चे व लड़कियां विदेश की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन सरिता माली के लिए अमेरिका की एक बड़ी यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही हर एक युवा के लिए एक प्रेरणा है, जो अपनी मुश्किलों के सामने घुटने टेक देते हैं।
विज्ञापन


सरिता माली का परिवार और बचपन  

दरअसल सरिता माली मुंबई की सड़कों पर फूल बेचने का काम करती हैं। सरिता माली का जन्म मुंबई की झोपड़पट्टी में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा नगर निगम के स्कूल से हुई। पिता फूल बेचने का काम करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरिता के परिवार में उनके माता, पिता के अलावा बड़ी बहन और दो छोटे भाइयों समेत कुल 6 सदस्य हैं। कमाने वाले केवल पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता माली का संघर्ष   

जब सरिता छठी कक्षा में थी तो वह पिता के साथ मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर फूल बेचने के लिए गाड़ियों के पीछे दौड़ा करती थीं। बड़ी होने के बाद सरिता भी परिवार की मदद करने के लिए सड़कों पर फूल बेचने का काम करने लगीं। लेकिन पढ़ाई में होनहार सरिता ने अपने हालातों के सामने कभी सपनों को भुलाया नहीं। बल्कि पढ़ाई को जारी रखा।

सरिता माली की शिक्षा  

सरिता वर्तमान में जेएनयू से पढ़ाई कर रही हैं। वह भारतीय भाषा केंद्र से हिंदी साहित्य में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने जेएनयू से एम और एमफिल की डिग्री प्राप्त की है। जेएनयू में पढ़ाई के दौरान भी सरिता जब कॉलेज से छुट्टी में घर जाती तो फूलों की माला बनाकर बेचा करती थीं। लॉकडाउन में जब उनका काम रुका तो उन्हें एहसास हुआ कि इसके अलावा उनके परिवार के पास रोजी रोटी का कोई जरिया ही नहीं हैं।

लेकिन कुछ कर गुजरने की चाह लिए वह मेहनत करती रहीं और आखिरकार सरिता माली उस मार्ग पर पहुंच गईं, जहां से वह अपने सपने साकार कर सकती हैं। सरिता माली को यूएस की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में पीएचडी करने का मौका मिला है।

सरिता की उपलब्धि

सरिता माली जेएनयू की सबसे कम उम्र की स्कॉलर हैं। 22 साल उम्र में ही सरिता ने जेएनयू में एमफिल के लिए दाखिला लिया था। सरिता ने अपने फेसबुक पर जानकारी साझा की है कि वह जेएनयू से अमेरिका तक का सफर तय करने जा रही हैं। अमेरिका की दो यूनिवर्सिटी में उनका चयन हुआ है, जिसमें कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और वाशिंग्टन यूनिवर्सिटी का नाम शामि है। उनको यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए चांसलर फ़ेलोशिप मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed