फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   return from africa dr divya singh do survey in slum area of mumbai to identified influenza patients in corona pandemic

कोरोना वायरस: विदेश से घर लौटीं डॉक्टर दिव्या सिंह, कर रहीं हैं मुंबई की स्लम बस्तियों में सर्वेक्षण

Thu, 21 May 2020 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 21 May 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
return from africa dr divya singh do survey in slum area of mumbai to identified influenza patients in corona pandemic
divya singh - फोटो : social media

किसी के दिल में अगर समाज की सेवा का जज्बा हो तो कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती। समाज की सेवा के लिए कोई भी इंसान आगे आ सकता है। कुछ ऐसा ही महसूस हुआ विदेश से लौटी दिव्या सिंह को। पेशे से डॉक्टर दिव्या शादी के बाद अफ्रीका के जिबूती शहर में शिफ्ट हो गईं थीं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद वो मार्च के पहले ही सप्ताह में भारत लौट आईं। और यहां आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि डॉक्टरों को कोरोना महामारी के समय में आगे रहकर सबकी सेवा करनी है।

विज्ञापन

 

return from africa dr divya singh do survey in slum area of mumbai to identified influenza patients in corona pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दरअसल डॉक्टर दिव्या सिंह के पति भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत हैं। लेकिन मार्च में भारत आने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि उन्हें अपने पेश से रोगियों की मदद करनी चाहिए। मार्च के पहले सप्ताह में जब वो भारत लौटीं तो यहां पर 400 से भी कम कोरोना संक्रमण के मामले थे। उन्हें विदेश से लौटने के एक सप्ताह बाद ही मुंबई के एक स्वयंसेवक समूह ने संपर्क किया। उस समूह को मुंबई के स्लम एरिया वर्ली और धारावी में महामारी की निगरानी करने के लिए कुछ मेडिकल पेशेवरों की जरूरत थी। जिसके साथ वो जुड़कर डॉक्टर दिव्या एक महीने लोगों में इंफ्लूएंजा के लक्षणों की पहचान करने में मदद कर रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम के लिए उन्हें सर्वे करने घर-घर जाना होता है। जिसमें कोरोना वायरस की चपेट में आने का बहुत ज्यादा खतरा होता है। लेकिन वो अपनी जान की परवाह न करते हुए रोजाना इस सर्वे को पूरा कर रही हैं। इसके साथ ही भारत में रोजाना बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने बालों को काटकर इन्हें एक एनजीओ को दान देने का फैसला किया। ये एनजीओ कैंसर के रोगियों के लिए विग बनाने का काम करता है। पहले तो डॉक्टर दिव्या के माता-पिता उनके इस फैसले से बहुत डरे हुए थे। क्योंकि महामारी के वक्त घर से निकलकर इस तरह का काम करना काफी जोखिम भरा था। लेकिन अब वो अपनी बेटी की समाज सेवा की भावना से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed