फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Republic Day 2026 Flag Hoisting Officer Flight Lieutenant Akshita Dhankar Career And Achievements in hindi

Republic Day 2026: इस महिला IAF अधिकारी ने राष्ट्रपति के साथ फहराया तिरंगा, जानें अक्षिता धनखड़ के बारे में

Mon, 26 Jan 2026 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Jan 2026 11:48 AM IST
सार

Flight Lieutenant Akshita Dhankar : इस साल का गणतंत्र दिवस महिला शक्ति का मिसाल बन गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

विज्ञापन
Republic Day 2026 Flag Hoisting Officer Flight Lieutenant Akshita Dhankar Career And Achievements in hindi
झंडा रोहण - फोटो : Adobe

विस्तार

Flight Lieutenant Akshita Dhankar : 26 जनवरी 2026 के 77वें गणतंत्र दिवस परेड में एक और प्रेरणादायक कहानी लिखी गई। इस साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी के साथ ध्वज फहराने का सम्मान मिला है। यह सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक  समारोह में एक अधिकारी को दिया जाता है और इस वर्ष इसे एक युवा महिला अधिकारी को सौंपा जाना भारतीय रक्षा बलों में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है। आइए जानते हैं कि अक्षिता धनखड़ कौन हैं? उनके शुरुआती जीवन, करियर के बारे में जानिए और क्यों मिला अक्षिता को 26 जनवरी पर झंड़ा फहराने का मौका?

विज्ञापन


फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ कौन हैं?

अक्षिता धनखड़ हरियाणा के झज्जर स्थित कसनी गांव के ताल्लुक रखती हैं। पिता को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल देखा तो अक्षिता पर इसका गहरा असर हुआ। बचपन में सेरेमनी देखते हुए उन्होंने खुद को उसी रास्ते पर सोचा था। ये एक ऐसा सपना था जो धीरे-धीरे उनके लिए लक्ष्य में बदल गया। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेज बहादुर खालसा काॅलेज से पढ़ाई पूरी की। अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई के दौरान नेशनल कैडेट कोर (NCC) में हिस्सा लेते हुए नेतृत्व और अनुशासन का अनुभव लिया, जिससे उनका लक्ष्य भारतीय वायुसेना में सेवा करना दृढ़ हुआ।
विज्ञापन


NCC में अक्षिता ने खुद को किया तैयार

अक्षिता ने मेहनत से कैडेट सर्जेंट मेजर का रैंक हासिल किया। एनसीसी यूनिट उन्हें एक्स-सीएसएम कहकर याद करती है क्योंकि अपनी मेहनत से वह साथी कैडेट्स को प्रेरित करती हैं। एनसीसी की मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सेना के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षिता का एयरफोर्स में करियर

उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) क्लियर किया और जून 2023 में भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया। उनकी लगन, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर कौशल के परिणाम स्वरूप जल्दी ही अक्षिता को फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नति मिली। 

26 जनवरी को राष्ट्रीय मुर्मू के साथ अक्षिता

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में जब महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता उनके साथ रहीं। उनकी ये उपलब्धि भारतीय वायुसेना के लिंग समावेशन और महिलाओं की भूमिका को उजागर करता है। अपनी इस उपलब्धि पर अक्षिता का कहना है कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है, जहां उनको देश की राष्ट्रपति के साथ तिरंगा झंडा फहराने का मौका मिला है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद 27 तोपों की सलामी भी दी जाएगी। अक्षिता की माता सुनीता ने भी इसे गर्व का क्षण बताया।


IAF बैंड दल में पहली बार 9 महिला अग्निवीर

गणतंत्र दिवस 2026 परेड वायुसेना के लिए ऐतिहासिक बन गई। पहली बार भारतीय वायु सेना (IAF) के बैंड दल में 9 महिला अग्निवीर शामिल हुईं। सार्जेंट चार्ल्स एंटनी डेनियल के नेतृत्व में 75 सदस्यीय IAF बैंड में 66 अग्निवीरों के बीच ये 9 महिलाओं ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया और संगीत बजाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed