{"_id":"63f1ffdf05f906f40705b35c","slug":"rekha-jhunjhunwala-biography-how-earned-1000-crores-in-just-2-weeks-know-details-in-hindi-2023-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rekha Jhunjhunwala: इस महिला ने 15 दिन में कमाएं 1000 करोड़ रुपये, जानिए कौन हैं रेखा झुनझुनवाला","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Rekha Jhunjhunwala: इस महिला ने 15 दिन में कमाएं 1000 करोड़ रुपये, जानिए कौन हैं रेखा झुनझुनवाला
Sun, 19 Feb 2023 04:24 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:24 PM IST
सार
रेखा झुनझुनवाला भारत के स्टॉक बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। राकेश झुनझुनवाला का पिछले साल निधन हो चुका है।
विज्ञापन
रेखा झुनझुनवाला
- फोटो : facebook
विस्तार
Rekha Jhunjhunwala Biography: कई भारतीय दिग्गज बिजनेसमैन पूरी दुनिया में व्यवसाय फैला रहे हैं और देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हालांकि इन उद्योगपतियों में महिलाएं भी शामिल हैं। भारत के दिग्गज बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला का नाम बहुत प्रसिद्ध रहा है। वह निवेशक और शेयर व्यापारी थे। राकेश झुनझुनवाला को भारतीय स्टॉक मार्केट का बिग बुल और भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता था। लेकिन उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी कुछ कम नहीं। रेखा झुनझुनवाला के नाम बहुत बड़ी उपलब्धि है। हाल ही में उन्होंने महज दो हफ्ते में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है। आइए जानते हैं कौन हैं रेखा झुनझुनवाला, उनका जीवन परिचय और उपलब्धि।
विज्ञापन
कौन हैं रेखा झुनझुनवाला?
रेखा झुनझुनवाला भारत के स्टॉक बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। राकेश झुनझुनवाला का पिछले साल निधन हो चुका है। राकेश झुनझुनवाला 'रेअर इंटरप्राइजेज' नाम की कंपनी के मालिक थे। उनके पास टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर थे। वहीं उनकी पत्नी रेखा के पास भी टाइटन कंपनी के शेयर हैं। राकेश के पास टाइटन कंपनी के 3.85 फीसदी शेयर और रेखा के पास 1.69 फीसदी शेयर थे। दोनों के शेयर मिलाकर लगभग 5 प्रतिशत से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
रेखा झुनझुनवाला की उपलब्धि
हाल ही में रेखा झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी के शेयर पर दांव लगाते हुए 1000 करोड़ की कमाई की है। इतनी बड़ी रकम को कमाने में उन्हें सिर्फ 15 दिन का समय लगा। दरअसल, दो फरवरी को टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत 2310 रुपये थी, जो कि बढ़कर 2534 रुपये हो गई। सिर्फ दो हफ्तों में शेयर के भाव 225 रुपये बढ़ गए।
विज्ञापन
रेखा झुनझुनवाला के पास कुल मिलाकर 5.17 फीसदी शेयर थे, यानी कुल 4 करोड़ 58 लाख 95 हजार 970 शेयर है। 225 रुपये प्रति शेयर की बढ़ोतरी के बाद उनके शेयर की कीमत 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ गई।
900 करोड़ रुपये का हो चुका मुनाफा
ध्यान दें कि राकेश झुनझुनवाला की शेयरों पर निवेश करने वाली कंपनी रेअर एंटरप्राइजेज उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है। राकेश ने 1985 में पांच हजार रुपये से शेयर बाजार में निवेश किया और 37 साल में 5.8 अरब डॉलर यानी 46 हजार करोड़ की संपत्ति बना ली। उनका सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा कंपनी के स्टॉक टाइटन से हुआ। वर्ष 2017 में भी टाइटन में तेजी से बढ़ोतरी होने पर एक दिन में उन्हें 900 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कमेंट
कमेंट X