फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Reita Faria First Indian woman to become Miss World know her struggle and hard work

Reita Faria: मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला, जिन्होंने मॉडलिंग नहीं डॉक्टरी में बनाया करियर

Fri, 22 Sep 2023 05:28 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 22 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

रीता फारिया का जन्म मुंबई के माटुंगा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से प्राप्त की है। 

विज्ञापन
Reita Faria First Indian woman to become Miss World know her struggle and hard work
Reita Faria - फोटो : Social Media

विस्तार

Miss World Story: "मिस वर्ल्ड" सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। जिसकी शुरुआत जुलाई 1951 में हुई थी। यूं तो भारत में कई महिलाएं "मिस वर्ल्ड" बन चुकी हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल हैं। हालांकि, रीता फारिया का नाम सबसे अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि, रीता वो पहली महिला है जिन्होंने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को यह सम्मान दिलवाया था। उन्होंने ये सम्मान जीतकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया था बल्कि पूरे भारत में परचम लहराया था। रीता फारिया के संघर्ष की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हैरानी की बात ये है कि, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद भी उन्होंने मॉडलिंग या एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना बल्कि फिजिशियन में अपना करियर स्थापित किया। इसी कड़ी में आइए इस लेख के माध्यम से रीता फारिया से जुड़ी अन्य बातों को जान लेते हैं।

विज्ञापन

मुंबई में हुआ जन्म
रीता फारिया का जन्म मुंबई के माटुंगा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से प्राप्त की है। फिर उन्होंने ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवं सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल और किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल, लंदन से मेडिकल की पढ़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीता फारिया की पर्सनल लाइफ

रीता फारिया ने साल 1971 में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डेविड पावेल के साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह आयरलैंड रहने के लिए चली गई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम डीर्ड्रे और एन मैरी हैं। 
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड बनने का सफर

रीता का मिस वर्ल्ड बनने की कहानी बेहद इंस्पायरिंग है। वह साल 1966 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इस विषय पर वह कहती हैं कि, मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के दौरान मुझे ये एहसास था कि मैं कुछ बड़ा करने जा रही हूं। इसी एहसास के साथ मैंने खुद पर भरोसा दिखाया और स्विम-सूट पहनकर रैंप पर चली गई। अपने बोल्ड जवाब और फैशनेबल अंदाज से उन्होंने ना सिर्फ दुनिया भर में भारतीय खूबसूरती का परचम लहराया बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल भी कायम की। उस दौरान हमारे समाज में फैशन को कम अहमियत दी जाती है। ऐसे में रीता फारिया का मिस वर्ल्ड बनना इतिहास रचने के समान है।

क्यों बनी डॉक्टर 

मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के दौरान रीता से पूछा गया कि, वह डॉक्टर क्यों बनना चाहती थीं तो उन्होंने कहा, 'भारत को प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों की जरूरत है। इस जवाब पर ज्यूरी ने कहा, 'भारत में तो कई सारे बच्चे पैदा होते हैं', इसके जवाब में रीता ने कहा कि 'यही तो हमें घटाना है..' रीता के इस जवाब से पूरे स्टेडियम में तालियों की आवाज गूंज उठी।
 

रीता फारिया की उपलब्धियां

रीता ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले भी अपने नाम कई उपलब्धियां की हैं। उन्होंने मिस बॉम्बे क्राउन भी जीता है। साथ ही ईव्स वीकली मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भी अपने नाम का परचम लहराया है। इसके अलावा ’बेस्ट इन स्विमसूट’ और ’बेस्ट इन इवनिंगवियर’सब-टाइटल भी जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed