फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Rani Lakshmi Bai Jayanti 2024 Interesting Facts About Jhansi Ki Rani

Rani Lakshmi Bai Jayanti: रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़ी कई बातें आज भी नहीं जानते होंगे आप

Mon, 18 Nov 2024 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Nov 2024 12:15 PM IST
सार

झांसी की रानी का जिक्र होते ही हर किसी के सामने जरूर ये तस्वीर आ जाती होगी।  हालांकि आज भी लोगों को रानी लक्ष्मी बाई के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो ज्ञात नहीं है।

विज्ञापन
Rani Lakshmi Bai Jayanti 2024 Interesting Facts About Jhansi Ki Rani
झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती - फोटो : Instagram

विस्तार

Rani Lakshmi Bai Jayanti : रानी लक्ष्मीबाई की जयंती 19 नवंबर को मनाई जाती है। हर साल इस दिन झांसी की रानी की वीरता को नमन किया जाता है और अंग्रेजों के खिलाफ उनकी शौर्य गाथा को याद किया जाता है। स्कूल के दिनों से ही बच्चे-बच्चे को रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी या शौर्य  गाथा सुनाई जाने लगती है। वह झांसी की रानी थीं, जो अपने पति और पुत्र को खो चुकी हैं और दत्तक पुत्र के लायक होने तक खुद एक महिला होकर झांसी का शासन संभाल रही थीं। हालांकि अंग्रेज हुकूमत ने झांसी को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने का प्रयास किया और झांसी के किले पर आक्रमण कर दिया। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के आक्रमण का मुंह तोड़ जवाब दिया। घोड़े पर सवार लक्ष्मी बाई की पीठ पर उनका पुत्र था और वह अंग्रेजों के सीने को चीरते हुए अपना रास्ता बना रही थीं। झांसी की रानी का जिक्र होते ही हर किसी के सामने जरूर ये तस्वीर आ जाती होगी।  हालांकि आज भी लोगों को रानी लक्ष्मी बाई के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो ज्ञात नहीं है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से जुड़ी रोचक बातें जो शायद आपको न पता हों।

झांसी की रानी का जीवन परिचय


बनारस में 19 नवंबर 1828 को जन्मी लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम मणिकर्णिका था। प्यार से उन्हें मनु कहा जाता था। उनके पिता मोरोपंत तांबे और मां भागीरथी सप्रे थीं। वह मनु चार साल की थीं, तभी उनकी मां की निधन हो गया। पिता बिठूर जिले के पेशवा बाजी राव द्वितीय के लिए काम करते थे। उन्होंने लक्ष्मी बाई का पालन पोषण किया। इस दौरान उन्होंने घुड़सवारी, तीरंदाजी, आत्मरक्षा और निशानेबाजी की ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई का परिवार

14 साल की उम्र में 1842 में मनु की शादी झांसी के शासक गंगाधर राव नेवलेकर से कर दी गई। शादी के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई पड़ा। उस दौर में शादी के बाद लड़कियों का नाम बदल जाता था। विवाह के बाद लक्ष्मी बाई ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसकी मृत्यु महज चार महीने में ही हो गई। बाद में उनके पति और झांसी के राजा का भी निधन हो गया। पति और बेटे को खोने के बाद लक्ष्मी बाई ने खुद ही अपने साम्राज्य और प्रजा की रक्षा की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी पर कब्जा करने का षड़यंत्र

उस समय ब्रिटिश इंडिया कंपनी के वायसराय डलहौजी ने झांसी पर कब्जे का यह बेहतर समय समझा क्योंकि राज्य की रक्षा के लिए कोई नहीं था। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई पर दबाव बनाना शुरू किया कि झांसी को अंग्रेजी हुकूमत के हवाले कर दें। रानी ने रिश्तेदार के एक बच्चे को अपना दत्तक पुत्र बनाया, जिनका नाम दामोदर था।


अंग्रेजों और झांसी की रानी के बीच युद्ध

अंग्रेजी हुकूमत ने दामोदर को झांसी का उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया और झांसी का किला उनके हवाले करने को कहा। अंग्रेजों ने साम्राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन लक्ष्मी बाई ने काशी बाई समेत 14000 बागियों की एक बड़ी फौज तैयार की। 23 मार्च 1858 को ब्रिटिश फौज ने झांसी पर आक्रमण कर दिया और 30 मार्च को बमबारी करके किले की दीवार में सेंध लगाने में सफल हुए। 17 जून 1858 को लक्ष्मीबाई आखिरी जंग के लिए निकली। पीठ पर दत्तक पुत्र को बांधकर हाथ में तलवार लिए झांसी की रानी ने अंग्रेजों से जंग की।


लाॅर्ड कैनिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मीबाई को एक सैनिक  ने पीछे से गोली मारी। फिर एक सैनिक ने एक तलवार से उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed