फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Rajasthan Nurse Suman Medal Mehra Helped Needy Know Story in Hindi

Suman Mehra: जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है सुमन मेडल मेहरा की कहानी, ऐसे बनी बेसहाराओं की मसीहा

Fri, 22 Mar 2024 09:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

एक बार सड़क पर एक अनजान शख्स को घायल देखकर सुमन ने उसकी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने जगह-जगह जाकर ऐसे ही बेसहारा लोगों की मदद करने की ठानी और फिर इसी काम में जुट गईं।

विज्ञापन
Rajasthan Nurse Suman Medal Mehra Helped Needy Know Story in Hindi
Suman Medal Mehra - फोटो : facebook

विस्तार

आपने कई लोगों को सड़कों पर बेसहारा देखा होगा, उनकी मदद करने के बारे में सोचा भी होगा। ऐसे में आप किसी बेसहारा को कुछ पैसे या भोजन देकर मान लेते हैं कि आपके अपने कर्तव्यों को पूरा कर लिया है। लेकिन इससे अधिक आप किसी असहाय या बेसहारा या गरीब इंसान के लिए क्या करते हैं? अगर आप सोच में पड़ गए हैं तो राजस्थान की एक महिला की कहानी आपको दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करेगी। इस महिला को बुजुर्गों की बेटी कहा जा सकता है। वह हर असहाय, वृद्ध की बेटी है। 

विज्ञापन


राजस्थान की मददगार बेटी


राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली सुमन मेडल मेहरा हर उस व्यक्ति के लिए मसीहा हैं, जो बीमार है, बेसहारा है और आर्थिक परेशानियों की वजह से अपना सही इलाज नहीं करा सकता है। सुमन हर जरूरतमंद की मां बनकर और हर बुजुर्ग की बेटी बनकर उनकी मदद करती हैं। सुमन बचपन से नर्स बनना चाहती थीं लेकिन जब 13 साल की हुईं तो पारिवारिक कारणों से उनकी शादी करा दी गई। 
विज्ञापन


शादी के बाद उनकी पढ़ाई रुक गई लेकिन उन्हें अपने पति का पूरा समर्थन मिला। आर्थिक परेशानियों के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद सुमन एक अस्पताल में काम करने लगीं। लेकिन जरूरतमंद लोगों की मदद करने की ख्वाहिश हमेशा बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन मेडल मेहरा ने की शेल्टर होम की शुरुआत

एक बार सड़क पर एक अनजान शख्स को घायल देखकर सुमन ने उसकी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने जगह-जगह जाकर ऐसे ही बेसहारा लोगों की मदद करने की ठानी और फिर इसी काम में जुट गईं। सुमन ने न सिर्फ इन लोगों का इलाज किया, बल्कि बुजुर्गों को उनके परिवारों से मिलवाने का काम भी किया। इस दौरान कई लोग ऐसे भी मिले, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं था और उनका इलाज सड़कों पर करना संभव नहीं था। ऐसे लोगों के लिए उन्होंने आशियाना बनाने का मन बनाया और राजस्थान में ही 'मानव सेवा आश्रम' नाम' एक शेल्टर होम की शुरुआत की, जिसमें आज 50 से ज्यादा बेसहारा लोग रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed