गूगल की नौकरी छोड़ मां के हाथों का व्यंजन बेचा, आज बॉलीवुड के सितारे भी हैं इनके मुरीद
कोई भला गूगल जैसी कंपनी को छोड़ खाने का बिजनेस कर सकता है। अच्छी सैलरी, बढिया पैकेज होने के बावजूद कचौरी, समोसे का बिजनेस ऐसा कौन कर सकता है? सुनने में ये जरूर अटपटा लगे लेकिन ऐसे ही एक जनाब है मुनाफ, जिन्होंने गूगल जैसे इंटरनेशनल ब्रांड में अकाउंट स्ट्रैटजिक की नौकरी छोड़ मां के हाथ का बना कचौरी और समोसा बेचना शुरू कर दिया। जहां लाखों युवा दिनरात मेहनत करते हैं एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी पाने के लिए वहीं मुनाफ ने समोसे, कचौरी बेचने के लिए अपनी गूगल की नौकरी ही छोड़ दी।
साल 2016 में मुनाफ ने 'डिलीवरी किचन' नाम का स्टार्टअप शुरू किया। जिसमें वो ऑनलाइन ऑर्डर लेते हैं। इस किचन में मुनाफ अपनी मां नफीसा के हाथ के बने व्यंजन बेचने शुरू किए। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं मुनाफ बोहरा समुदाय से आते हैं। तो उन्होंने अपने समुदाय के खाने को बोहरा थाली को भी मेन्यू में शामिल किया। हालांकि मुनाफ का ये बिजनेस कुछ खास नहीं चल रहा था तो उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया। लेकिन...

कमेंट
कमेंट X