फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Pratiksha Tondwalkar Success Story in Hindi How Woman Sweeper Become Assistant General

Pratiksha Tondwalkar: सफाई कर्मचारी से असिस्टेंट बैंक मैनेजर बनी प्रतीक्षा टोंडवलकर की सफलता की कहानी जानें

Thu, 09 Mar 2023 05:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 05:51 PM IST
सार

1964 में एक गरीब परिवार में जन्मी प्रतीक्षा टोंडवरकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें एसबीआई ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर प्रमोट किया गया है।

विज्ञापन
Pratiksha Tondwalkar Success Story in Hindi How Woman Sweeper Become Assistant General
प्रतीक्षा टोंडवलकर - फोटो : facebook

विस्तार

Pratiksha Tondwalkar Success Story in Hindi : मेहनत आपका भविष्य सुधार सकती है। इसका एक उदाहरण हाल ही में एक महिला ने पेश किया है। बैंक में सफाई करने वाली एक महिला ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है। महज 20 साल की उम्र में महिला के पति का निधन हो गया। परिवार का सहारा बनने और खुद के पैरों पर खड़े होने के लिए महिला ने बैंक में बतौर सफाई कर्मी नौकरी करना शुरू किया था। महिला मेहनत करती रही और 37 साल बाद देश की सबसे बड़े बैंक में एक शीर्ष अधिकारी के पद तक पहुंच गई। इस महिला का नाम प्रतीक्षा टोंडवलकर है। प्रतीक्षा टोंडवरकर ने अपने करियर की शुरुआत सफाई कर्मचारी के तौर पर की लेकिन आज वह एक बैंक की असिस्टेंट मैनेजर हैं। चलिए जानते हैं प्रतीक्षा टोंडवलकर की सफलता की कहानी।

विज्ञापन


कौन हैं प्रतीक्षा टोंडवलकर

प्रतीक्षा टोंडवलकर पुणे की रहने वाली हैं। 1964 में एक गरीब परिवार में जन्मी प्रतीक्षा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें एसबीआई ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर प्रमोट किया गया है। लेकिन प्रतीक्षा के लिए इस पद तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। कम उम्र में ही प्रतीक्षा के कंधों पर परिवार और बेटे की जिम्मेदारी आ गई थी।
विज्ञापन


प्रतीक्षा टोंडवलकर का जीवन परिचय

महज 17 साल की उम्र में प्रतीक्षा की शादी हो गई थी। उस दौरान प्रतीक्षा ने 10वीं भी नहीं किया था। उनके पति एसबीआई में बुक बाइंडर का काम करते थे। शादी के एक साल बाद बेटे विनायक का जन्म हुआ। लेकिन एक हादसे में पति की मौत हो गई तो प्रतीक्षा के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई। परिवार और बेटे के भविष्य को सुधारने के लिए प्रतिक्षा ने नौकरी करने की ठानी, हालांकि पढ़ाई पूरी न होने के कारण वह किसी अच्छी नौकरी के काबिल नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक्षा टोंडवलकर की शिक्षा

लेकिन पति के बैंक ने प्रतीक्षा को नौकरी देने का फैसला लिया। इसी बैंक में प्रतीक्षा सफाई कर्मचारी बन गईं। वह प्रतिदिन सुबह बैंक ब्रांच में झाड़ू लगाती, साफ सफाई करतीं। इस काम के लिए उन्हें महीने के 60 से 65 रुपये मिलते थे। प्रतीक्षा जब बैंक पर लोगों को डेस्क वर्क करते देखतीं तो वह भी यहीं काम करना चाहती। उन्होंने 10वीं की परीक्षा देने का फैसला लिया।  


प्रतीक्षा टोंडवलकर की नौकरी

रिश्तेदारों, दोस्तों और बैंक कर्मचारियों ने उनकी पढ़ाई में मदद की। प्रतीक्षा ने 10वीं 60 फीसदी अंकों से पास की। फिर 12वीं का एग्जाम दिया। एक नाइट कॉलेज से मनोविज्ञान की स्नातक डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होने पर उन्हें बैंक में क्लर्क के तौर पर पदोन्नति मिल गई। बेटे और दूसरे पति ने भी प्रतीक्षा का हर कदम पर साथ दिया और पढ़ाई व नौकरी के लिए प्रोत्साहित किया। 37 साल बाद प्रतीक्षा को असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका मिला है। फिलहाल प्रतीक्षा के रिटायरमेंट में दो साल का समय बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed