फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Patna University Student Union First Woman President Maithili Mrinalini kaun hain Biography in hindi

Maithili Mrinalini: पटना विवि छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष कौन हैं, जानें मैथिली मृणालिनी के बारे में

Tue, 01 Apr 2025 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Apr 2025 04:44 PM IST
सार

मैथिली मृणालिनी बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंगेर में ही पूरी की। बाद में उच्च शिक्षा के लिए पटना विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वर्तमान में मैथिली पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) की छात्रा हैं।
 

विज्ञापन
Patna University Student Union First Woman President Maithili Mrinalini kaun hain Biography in hindi
मैथिली मृणालिनी - फोटो : Instagram

विस्तार

Patna University Student Union First Woman President: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव संपन्न हो गए हैं। छात्रसंघ चुनाव में आए परिणामों के बाद पटना विवि का 107 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। ये रिकॉर्ड एक महिला ने तोड़ा है। पटना विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार एक महिला प्रत्याशी ने छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पटना विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी बन गई हैं। मैथिली ने एनएसयूआई के मनोरंजन कुमार राजा को छात्रसंघ चुनाव में हराकर यह जीत हासिल की है। मैथिली को चुनाव में कुल 3524 वोट मिले। इसी के साथ एबीवीपी ने 13 सालों बाद पटना विवि के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर वापसी भी की है। आइए जानते हैं मैथिली मृणालिनी कौन हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



मैथिली मृणालिनी का जीवन परिचय

मैथिली मृणालिनी बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंगेर में ही पूरी की। बाद में उच्च शिक्षा के लिए पटना विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वर्तमान में मैथिली पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैथिली मृणालिनी का राजनीतिक सफर

मैथिली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) की सक्रिय सदस्य रही हैं। छात्र राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी का उम्मीदवार बनाया गया। इस चुनाव में उन्होंने 3,524 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंदी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के मनोरंजन कुमार राजा को 603 मतों के अंतर से हरा दिया। 

महिला सशक्तिकरण में योगदान

मैथिली की इस ऐतिहासिक जीत ने छात्र राजनीति में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर, विश्वविद्यालय की अन्य छात्राएं भी नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी। यह जीत दर्शाती है कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed