फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Paris Olympics 2024 Who Is Shivani Pawar Wrestler From MP Compete Against Vinesh Phogat

Paris Olympic 2024: कौन है शिवानी पवार, जो विनेश फोगाट की जगह ला सकती थीं भारत के लिए ओलंपिक पदक

Sat, 10 Aug 2024 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

शिवानी बीते तीन साल से ओलंपिक की तैयार कर रही थीं। हालांकि, रुकावटों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। किर्गिस्तान के बिश्चेक में हुई एशियाई महिला कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Who Is Shivani Pawar Wrestler From MP Compete Against Vinesh Phogat
महिला पहलवान शिवानी पवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Paris Olympics 2024 Who Is Shivani Pawar Wrestler: भले ही वजन के कारण विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से पहले ही बिना स्पर्धा के बाहर कर दी गईं लेकिन भारत में हुए क्वालिफाईंग राउंड में उनकी प्रतिद्वंदी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। वह योग्य थीं लेकिन उनकी जगह तरजीह विनेश फोगाट को दी गई। इस महिला पहलवान की कहानी भी विनेश फोगाट से कम नहीं। आइए जानते हैं शिवानी पवार के बारे में जो ओलंपिक जा सकती थीं लेकिन उन्हें ये मौका ही नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कौन हैं शिवानी पवार?

शिवानी पवार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन हैं। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के गांव उमरेठ की रहने वाली हैं। शिवानी के नाम कुश्ती में कई उपलब्धियां हैं। एशियाई चैंपियनशिप में शिवानी ने तीन बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पहलवान को हराकर पदक अपने नाम किया था।  किर्गिस्तान के बिश्चेक में हुई एशियाई महिला कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी क्यों नहीं पहुंची ओलंपिक तक

हालांकि इसके बाद भी उन्हें ओलंपिक में जाने का मौका नहीं मिला। विनेश फोगाट की तरह शिवानी भी 50 किग्रा वर्ग में ही खेलती हैं। हालांकि ओलंपिक में भारत के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी विनेश फोगाट को दी गई। शिवानी बीते तीन साल से ओलंपिक की तैयार कर रही थीं। ओलंपिक जाने से चूकी शिवानी ने ट्रायल्स की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए कहा, नियमों के हिसाब से ट्रायल्स के माध्यम से चयन होता तो कुश्ती में स्वर्ण पदक देश की झोली में होता। 


शिवानी कहती हैं, कि वह किसी विवादों में पड़ना नहीं चाहती हैं। उन्हें अपने खेल पर फोकस करना है। हालांकि विनेश के अयोग्य करार होने से उन्हें भी दुख है। उन्होंने सिस्टम के हिसाब से चयन किए जाने की बात कही ताकि इस तरह की स्थिति न बने।

शिवानी ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि भारत में ओलंपिक को लेकर हुए चयन मुकाबले के दौरान नियमों को दरकिनार करते हुए 50 किग्रा वजन की स्पर्धा को चार घंटे रोक दिया गया था। जब शिवानी ने इसका विरोध किया तब जाकर मुकाबला हुआ। हालांकि पांच अंक आगे रहने के बावजूद शिवानी को कम अंक मिले और विनेश को विजेता घोषित कर ओलंपिक भेज दिया गया। शिवानी ने उनके खिलाफ हुए अन्याय की शिकायत भारतीय कुश्ती संघ व भारतीय ओलंपिक संघ में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed