फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   padma shri award 2020 winner madhya pradesh doctor leela joshi

मध्य प्रदेश की 'मदर टेरेसा' डॉक्टर लीला जोशी, जिन्हें सरकार ने दिया पद्म श्री अवार्ड

Thu, 13 Feb 2020 06:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
padma shri award 2020 winner madhya pradesh doctor leela joshi
LeelaJoshi - फोटो : social media

मध्य प्रदेश में एक डॉक्टर हैं जो आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काम करती हैं। जिसकी वजह से उन्हें मदर टेरेसा के नाम से जाना जाता है। ये महान हस्ती है डॉक्टर लीला जोशी। जिन्हें 26 जनवरी को सरकार ने पद्म श्री अवार्ड देने के लिए चुना है। स्त्री रोग विशेषज्ञ लीला जोशी ने मध्य प्रदेश की आदिवासी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उल्लेखनीय काम किया है। तो चलिए जानें डॉ. लीला जोशी के बारे में।

विज्ञापन


 

padma shri award 2020 winner madhya pradesh doctor leela joshi
Leela Joshi - फोटो : social media

डॉक्टर लीला जोशी ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में असम में काम किया था। वहां पर लीला एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत थीं। वहीं पर उनकी मुलाकात मदर टेरेसा से हुई और उन्होंने डॉ. लीला से आदिवासियों के लिए कुछ करने को कहा था। डॉ. जोशी को मदर टेरेसा की ये बात बहुत भली लगी और असम से रिटायर होने के बाद मध्य प्रदेश आकर आदिवासी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काम करने लगीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर लीला आदिवासी अंचलों में जाकर वहां की महिलाओं का निशुल्क इलाज करती हैं। आदिवासी महिलाओं में ज्यादातर समस्या एनीमिया की होती है। खानपान की कमी और कुपोषण के कारण आदिवासी महिलाएं गर्भावस्था के दौरान खून की कमी की शिकार हो जाती हैं। डॉक्टर जोशी इन महिलाओं का इलाज करती हैं। 

डॉक्टर लीला जोशी का नाम देश की महिला और बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूची में देश की सौ सबसे प्रभावी महिलाओं में शामिल किया गया है। साल 1997  में रेलवे की मेडिकल डायरेक्टर से रिटायर लीला ने मध्य प्रदेश में आदिवासी महिलाओं को मुफ्त में इलाज देना शुरू किया। डॉ. जोशी पिछले 22 सालों से इस कार्य में लगी हुईं है और 82  साल की उम्र में भी उनके जोश में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed