फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   NYkaa Founder Falguni Nayar Biography in hindi India's Newest Female Billionaire

Falguni Nayar: मिलिए नायिका की फाउंडर से, ऐसे हुईं देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल

Thu, 13 Apr 2023 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
NYkaa Founder Falguni Nayar Biography in hindi India's Newest Female Billionaire
नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5

भारत की महिलाएं देश के हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। भारतीय महिलाओं की काबिलियत का ढंका देश विदेश तक गूंज रहा है। चाहे वह भारत की कोई एथलीट हो या फिर अभिनेत्री। महिला डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेस विमेन अपने अपने क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। इन्हीं में से एक महिला का नाम इन दिनों खूब चर्चा में है, वह है फाल्गुनी नायर। फाल्गुनी नायर एक बिजनेस विमेन हैं जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है। खुद फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं। उनकी कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि फाल्गुनी शेल्फ मेड महिला अरबपति हैं। फाल्गुनी ने विरासत में मिली किसी कंपनी या माता पिता के पैसों के बलबूते अपना ये मुकाम नहीं बनाया बल्कि उन्होंने अपनी कामयाबी की कहानी खुद लिखी है। आज फाल्गुनी नायर का नाम हर कोई जानता है। घर-घर में भले ही आम साधारण महिला उन्हें न जानती हों लेकिन उनकी कंपनी और प्रोडक्ट्स को जरूर जानती होंगी और इस्तेमाल करती होंगी। चलिए जानते हैं कौन हैं फाल्गुनी नायर? कैसी हैं फाल्गुनी के संघर्षों की कहानी?

विज्ञापन


कौन है फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी नायर एक भारतीय व्यवसायी और ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर हैं। फाल्गुनी नायर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी 1963 को हुआ था। फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है। संजय लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका के संस्थापक और सीईओ हैं। फाल्गुनी की उम्र 58 साल है।
विज्ञापन


फाल्गुनी नायर की शिक्षा और परिवार

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने द न्यू एरा स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा करने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय और फिर आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। फाल्गुनी ने बी काॅम और मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्गुनी का करियर और नौकरी

फाल्गुनी नायर ने एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। फिर कोटक महिंद्रा बैंक के साथ करीब 18 साल तक जुड़ी रहीं। उस समय फाल्गुनी कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक की प्रबंध निदेशक के पद पर थीं। इसके अलावा कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक भी रह चुकी हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कोटक महिंद्रा को छोड़ने का फैसला लिया।

नायका की शुरुआत

यहां से फाल्गुनी नायर के जीवन का दूसरा अध्याय शुरू हुआ। फाल्गुनी ने साल 2012 में नायका की शुरुआत की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है। जब उन्होंने नायका को लाॅन्च किया जो उस वक्त ब्यूटी केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स की शॉपिंग के लिए ऐसा कोई विकल्प महिलाओं के लिए नहीं था।

फाल्गुनी ने महिलाओं की इसी जरूरत को समझा और एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस के तौर इसे शुरू किया। उसके बाद उन्होंने अपना खुद का ब्यूटी एंड पर्सनल केयर ब्रांड खड़ा कर दिया। उनके 35 स्टोर हैं। इतना ही नहीं उनके नायका फैशन में एपेरल, एसेसरीज़, फैशन से जुड़े प्रोडक्ट्स हैं और 4,000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स शामिल हैं।

फाल्गुनी नायर की कामयाबी और उपलब्धि

नायका में फाल्गुनी 1600 से अधिक लोगों की टीम को लीड करती हैं। हाल ही में फर्म के शेयरों में शानदार तेजी आई, जिसके बाद फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ  6.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं और उनकी कंपनी नायका स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed