फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Nita Mehta Success Story Housewife Turned Millionaire Became Indian Female Chef

Nita Mehta: गृहणी से करोड़ों की कंपनी की मालकिन बनी नीता मेहता की सफलता की कहानी है सबके लिए प्रेरणा

Sun, 10 Apr 2022 01:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 10 Apr 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Nita Mehta Success Story Housewife Turned Millionaire Became Indian Female Chef
नीता मेहता - फोटो : Facebook/asknitamehta

महिलाएं घर-परिवार और देश को संभालने में सक्षम है। कई मौकों पर महिलाओं ने ये बात साबित भी की है। अब महिलाएं मात्र घर के कामों तक सीमित नहीं हैं। अब एक कुशल गृहणी घर से बाहर निकल कर नौकरी और बिजनेस में भी शामिल हो गई हैं। कई लोगों के मन में ये धारणा होती है कि एक हाउस वाइफ एक अच्छी बिजनेस पर्सन नहीं हो सकती। लेकिन नीता मेहता ने इस धारणा को भी झुठला दिया। नीता मेहता फूड इंडस्ट्री से जुड़ी एक सफल महिला हैं जो आज कई फूड कंपनियों की मालकिन है। नीता मेहता शुरू से ही कोई बिजनेस वुमन नहीं थी, बल्कि एक हाउसवाइफ हैं लेकिन उन्होंने एक कुशल गृहणी होने के साथ ही जब अपने हुनर को एक दिशा दी तो वह उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गईं, जो घर संभालने के साथ ही खुद के सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। चलिए जानते हैं नीता मेहता के बारे में।

विज्ञापन


नीता मेहता का जीवन परिचय

नीता मेहता एक भारतीय शेफ हैं। इसके साथ ही वह एक लेखिका और रेस्टोरेटर भी हैं। नीता मेहता ने कई प्रसिद्ध कुकरी बुक्स लिखी हैं। वहीं अपनी कुकिंग क्लासेज और कुकिंग शो में सेलिब्रिटी जज के तौर पर नीता मेहता मशहूर हुईं। नीता मेहता नामी बिजनेस फर्म की मालकिन भी हैं।
विज्ञापन


नीता मेहता का परिवार

शेफ नीता मेहता ने भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से अपनी शिक्षा पूरी की। उनके पति का नाम सुभाष मेहता है। उनका एक बेटा अनुराग मेहता और बेटी भावना मेहता है। नीता को बचपन से ही कुकिंग में रुचि रही है। वह बचपन में केक और कुकीज बनाती थीं। बाद में अपनी इसी रूचि को उन्होंने अपना हुनर बना लिया और इसी के बल पर कुकिंग और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीता मेहता का करियर

नीता मेहता ने 400 कुकरी बुक्स लिखी हैं। जिसमें ओलिव आयल से भारतीय कुकिंग, वेजीटेरियन चाइनीस, जीरो आयल कुकिंग, डायबिटीज डिलीशियस फूड और बच्चों के लिए 101 रेसिपीज आदि बुक्स शामिल हैं। उनके पति ने नीता मेहता की कागजों पर लिखी रेसिपीज को एक किताब का रूप दिया।

हालांकि एक सफल गृहणी से फूड बिजनेस की मालकिन बनाने का सफर आसान नहीं था। 1982 में नीता मेहता के पति का दवाइयों का बिजनेस था, जिससे कमाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में नीता ने अपने पति की मदद करने और घर की जिम्मेदारी उठाने का फैसला लिया। उन्होंने शुरुआत कुकिंग क्लास से की। मात्र 100 रुपये की फीस में वह कुकिंग क्लास लेती थीं। नीता कुकिंग क्लास में अपने स्टूडेंट्स को घर पर ही  आइसक्रीम बनाना सिखाती थीं।
नीता मेहता की कुकिंग क्लासेज फेमस होने लगी तो उन्होंने अपनी पहली किताब 'वेजिटेरियन वंडर्स' पब्लिश कराई। इसके लिए नीता के पति ने अपनी एफडी तुड़वा दिया था।

नीता मेहता की उपलब्धि

अब तक उनकी 400 किताबें छप चुकी हैं। नीता मेहता की किताब ‘फ्लेवर्स ऑफ इंडियन कुंकिंग’ को पेरिस विश्व कुक बुक फेयर अवार्ड भी मिला है। नीता मेहता का स्नैब पब्लिशर्स नाम का खुद का पब्लिशिंग हाउस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed