{"_id":"5ee23d708ebc3e430d562464","slug":"nisaba-godrej-became-ceo-and-md-in-godrej-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोदरेज कंपनी की कमान महिला के हाथों में, अब निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
गोदरेज कंपनी की कमान महिला के हाथों में, अब निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी
Fri, 12 Jun 2020 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
nisaba
- फोटो : social media
भारत की मशहूर निर्माता कंपनी गोदरेज अब एक महिला के हाथों में आ गई है। आदि गोदरेज की दूसरे नंबर की बेटी निसाबा गोदरेज को कंपनी की सीईओ और एम डी घोषित किया गया है। 42 वर्षीय निसाबा की पहचान एक उत्साही और कर्मठ मैनेजर के रूप में है। निसाबा को पहले ही कंपनी की कार्यकारी निदेशक की गद्दी मिली थी। जिस पर वो साल 2017 से काम कर रही थीं। उस समय गोदरेज के सीईओ विवेक गंभीर थे। फिलहाल अब ये कमान निसाबा के हाथों में सौंप दी गई है।
।
विज्ञापन
।
nisaba
निसाबा टीच फॉर इंडिया फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ ही गोजरेज एग्रोवेट और वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं। निसाबा ने अपनी पढ़ाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से की है। साथ ही वे पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा ले चुकी हैं। बता दें कि आदि गोदरेज की तीन संतानों में से दूसरे नंबर की हैं। जबकि बड़ी बेटी तान्या दुबाश है। निसाबा करीब 17 साल से गोदरेज कंपनी के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निसाबा के काम के साथ गोदरेज कंपनी ने काफी विस्तार किया है। निसाबा का विवाह रियल स्टेट के बिजनेसमैन कल्पेश मेहता से हुआ है। साथ ही उन्हें एक बेटा भी है। निसाबा ने अपने काम के लिए एक महीने के बेटे को क्रच में छोड़ डायरेक्टर की मीटिंग अटेंड की थी। जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में थीं

कमेंट
कमेंट X